Google Play Store से हटाए गए ये 36 खतरनाक ऐप्स, यहां देखें लिस्ट

  • Follow Newsd Hindi On  
अब Google Play Store में उपलब्ध होगा Subscription सेक्शन, जानें क्या होंगे इसके फायदे

गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) नीतियों का उल्लंघन कर रहे ऐप्स को हटा रहा है। वो ऐसे एप्स को भी हटा रहा है जो मैलवेयर हैं। जो ऐप्स प्ले स्टोर से डिलीट किए जा रहे हैं उनमें जोकर मैलवेयर पाया गया है। जोकर एक ऐसा खतरनाक वायरस है, जो पिछले कुछ महीनों से कई ऐप्स को प्रभावित कर चुका है।

जोकर मैलवेयर ने जुलाई में प्ले स्टोर पर पहले 11 ऐप्स को प्रभवित किया था। इस मैलवेलर से अब तक 34 ऐप प्रभावित हो चुके हैं। इन सभी ऐप्स को अक्टूबर की शुरुआत में ही प्ले स्टोर से हटा दिया गया था।


अब हाल ही में गूगल ने बच्चों के ऐप Princess Salon, Number Coloring और Cats & Cosplay को प्ले स्टोर से हटाया है। इन्हें जोकर मैलवेयर के चलते प्ले स्टोर से डिलीट नहीं किया गया है। ऐप निजी जानकारियां चुरा रहे थे और प्ले स्टोर की नीतियों का उल्लंघन भी कर रहे थे।

खबरों के मुताबिक इन तीन ऐप्स द्वारा बच्चों का डाटा थर्ड पार्टी को लीक किया जा रहा था। इन ऐप्स को अब तक दो करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया था। अगर आपने अभी तक इन 36 ऐप्स को नहीं हटाया है तो इसे तुरंत हट दें

ये हैं वो 36 ऐप्स-


1. Princess Salon
2. Number Coloring
3. Cats & Cosplay
3. All Good PDF Scanner
5. Mint Leaf Message-Your Private Message
6. Unique Keyboard – Fancy Fonts & Free Emoticons
7. Tangram App Lock
8. Direct Messenger
9. Private SMS
10. One Sentence Translator – Multifunctional Translator
11. Style Photo Collage
12. Meticulous Scanner
13. Desire Translate
14. Talent Photo Editor – Blur focus
15. Care Message
16. Part Message
17. Paper Doc Scanner
18. Blue Scanner
19. Hummingbird PDF Converter – Photo to PDF
20. All Good PDF Scanner
21. com.imagecompress.android
22. com.relax.relaxation.androidsms
23. com.file.recovefiles
24. com.training.memorygame
25. Push Message- Texting & SMS
26. Fingertip GameBox
27. com.contact.withme.texts
28. com.cheery.message.sendsms (two different instances)
29. com.LPlocker.lockapps
30. Safety AppLock
31. Emoji Wallpaper
32. com.hmvoice.friendsms
33. com.peason.lovinglovemessage
34. com.remindme.alram
35. Convenient Scanner 2
36. Separate Doc Scanner

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)