इतिहास में 3 जून- वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने 1947 में भारत के बंटवारे का ऐलान किया

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 3 जून- वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने 1947 में भारत के बंटवारे का ऐलान किया

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 3 जून को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

3 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • ब्रिटिश सरकार ने 1915 में रविंद्रनाथ टैगोर को नाइटहुड की उपाधि से नवाजा।
  • महात्मा गांधी की अध्यक्षता में इन्दौर में 1918 को ‘हिन्दी साहित्य सम्मेलन’ आयोजित हुआ और उसी में पारित एक प्रस्ताव के द्वारा हिन्दी राजभाषा मानी गयी।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ ने राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना 1943 में की।
  • ब्रिटिश राज में भारत के आखिरी वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने 1947 में भारत के बंटवारे का ऐलान किया था।
  • भारत सहायता क्लब का 1994 में नया नाम ‘भारत सहायता मंच’ किया गया।
  • फ्रांस ने 2005 में सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन दुहराया।
  • तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के. चन्द्रशेखर राव ने 2008 में उपचुनाव में क़रारी हार के बाद अपने पर से इस्तीफ़ा दिया।
  • जापानी प्रयोगशाला के साथ अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का डिस्कवरी यान 2008 में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचा।

3 जून को जन्मे व्यक्ति

  • 1844 में आधुनिक हिन्दी साहित्य के शीर्ष निर्माताओं में से एक बालकृष्ण भट्ट का जन्म हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक हरविलास शारदा का1867 में जन्म हुआ।
  •  1895 में मैसूर (कर्नाटक) के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और राजनीयक के. एम. का जन्म हुआ।
  • भारतीय राजनीति़ज्ञ एम करुणानिधि का जन्म 1924 में हुआ।
  • भारतीय राजनीति़ज्ञ जॉर्ज फर्नांडिस का 1930 में जन्म हुआ।
  • भारत की प्रसिद्ध महिला न्यायधीश रही रूमा पाल का जन्म 1941 में हुआ।
  • 1962 में भारतीय अभिनेत्री सारिका ठाकुर का जन्म हुआ।

3 जून को हुए निधन

  • 1994 में ‘श्वेत क्रान्ति’ के जनक माने जानेवाले त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल का निधन हुआ।
  • बिहार के मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय का निधन 1974 में हुआ।
  • 1999 में हावरक्राफ़्ट विमानों के अविष्कारक क्रिसटोफ़र काकरैल का निधन।
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का 2014 में आज ही के दिन सड़क हादसे निधन हो गया था।
  • पूर्व अमेरिकी पेशेवर बॉक्सर मुहम्मद अली का निधन 2016 में हुआ।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)