इतिहास में 4 अप्रैल- बिल गेट्स और पॉल एलन ने 1975 में माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 4 अप्रैल- बिल गेट्स और पॉल एलन ने 1975 में माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है।वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 4 अप्रैल को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

4 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण  घटनाएं


  • स्विट्जरर्लैंड में बेसल यूनिवर्सिटी की 1460 में स्थापना।
  • अमेरिकी कांग्रेस ने 1818 में राष्ट्रध्वज में ’13 लाल और सफ़ेद स्ट्रिप्स तथा 20 सितारे’ शामिल करने को मंजूरी दी।
  • उत्तरी अटलांटिक सैन्य संगठन (NATO) की 1949 में स्थापना हुई जो शीतयुद्ध के शुरुआती दौर का नतीजा थी।
  • बिल गेट्स और पॉल एलन के बीच 1975 में हुए समझौते के फलस्वरूप माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना हुई।
  • पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ज़ुल्फिकार अली भुट्टो को 1979 में फांसी की सजा दे दी गई।
  • अमेरिका के मानवाधिकार कार्यकर्ता मार्टिन लूथर किंग की 1968 में आज ही के दिन हत्या कर दी गई।
  • क्रयशक्ति की क्षमता की दृष्टि से विश्व बैंक ने 1997 में भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश घोषित किया।
  • महाराष्ट्र के ठाणे में 2013 में अवैध रूप से निर्मित इमारत गिरने से तक़रीबन 80 लोग मारे गए।

4 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • मशहूर हिन्दी कवि, लेखक, नाटककार और पत्रकार माखनलाल चतुर्वेदी का जन्म 1889 को मध्य प्रदेश में हुआ।
  • अमेरिकी संगीतकार एलमर बर्नस्टाइन का जन्म 1922 में हुआ।
  • भारत की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री परवीन बॉबी का जन्म 1949 में गुजरात के जुनागढ़ में हुआ।
  • भारतीय अभिनेत्री एवं फैशन मॉडल लीसा रे का जन्म 1972 में हुआ।
  • अंग्रेजी फिल्मों के एक अभिनेता हीथ लैजर का जन्म 1979 में हुआ।

4 अप्रैल को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)