5 अगस्त राशिफल: आज इन राशियों को कारोबार में होगा फायदा, जानें आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope in Hindi, 5 August, 2020: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन बुधवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 05 अगस्त का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (5 August 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि (Aries Daily Horoscope):

आज काफी व्यस्त रहेंगे। शारीरिक रूप से थकावट हो सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा काम हो सकता है। इनकम में बढ़ोतरी के लिए विशेष प्रयास की जरूरत है। सामाजिक कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी। प्रेम जीवन के लिए भी दिन काफी बेहतर रहने वाला है।


वृष राशि (Taurus Daily Horoscope):

आपकी नेतृत्व क्षमता की सभी तारीफ करेंगे। व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अपने धैर्य और कुशलता का प्रयोग करें। पुराने बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार होगा। किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज़ होगा जिसके चलते मन में ख़ुशी बनी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope):

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कामों में रुकावट आ सकती है। कहीं से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। आज कुछ पुराना अटका पैसा मिलने के संकेत हैं।किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे, जिसमें आपको खुशी मिलेगी। किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। दांपत्य जीवन में भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope):

आज आपको धन लाभ होने के आसार हैं। आपके काम की गति में बढ़ोतरी होगी। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। छोटे कारोबार आपको मुनाफा दिला सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों से मुक्ति भी मिल सकती है। धार्मिक कार्यों की तरफ रूचि बढ़ेगी। समाज सेवा में समय बीतेगा। प्रेम-संबंधों के लिए दिन अनुकूल है। दोस्तों की आज आप सहायता करेंगे।


सिंह राशि (Leo Daily Horoscope):

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। खर्चों में कमी जाएगी। आपको धन लाभ भी होगा। काम के सिलसिले में नतीजे बेहतर होंगे। प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा। प्रिय का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी से प्यार जताने का मौका मिलेगा। परिवार में सभी लोग एकजुट रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope):

आज का दिन सामान्य रहेगा। पिकनिक के लिए दोस्तों साथ कहीं जा सकते हैं। आय में वृद्धि के आसार हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मनचाहा जीवन साथी मिल सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकते हैं। कार्यों को पूरा करने में दिक्कत होगी।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope):

आज भागदौड़ की अधिकता रहेगी। सरकारी कार्य मनोनुकूल रहेंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। आपको कुछ निर्णय लेने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कुछ कामों में आपको अप्रत्याशित सफलता मिलने के योग हैं। आसपास के लोगों से तारीफ और सम्मान मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope):

आज का दिन बहुत ही अहम रहने वाला है। आपको धनलाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। कुछ मामलों में आपको अप्रत्याशित तरीके से फायदा मिल सकता है।आज कई नये लोगों से संपर्क बनने का योग बन रहा है। आपके जीवन में कई बदलाव होंगे। समाज में आपकी अलग पहचान बनेगी। दोस्तों के साथ आज कहीं घूमने के लिये जायेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope):

आज का दिन कुछ परेशानियों भरा हो सकता है। भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं। नए दोस्त बनने के आसार हैं। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। यात्रा से लाभ मिलेगा। ज्यादा खर्च होने से आर्थिक परेशानी हो सकती है। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। बच्चों का खास ध्यान रखना होगा।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope):

आज का दिन सामान्य रहेगा। आमदनी के मामले में दिन बेहतर रहेगा। पारिवारिक मोर्चे पर आप आज बेहद खुश नजर आएंगे। निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भरा दिन साबित हो सकता है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी आप के प्रति समर्पित रहेगा। अतिथियों का आवागमन रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में प्रतीक्षा करने का समय है।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope):

आज का दिन शुभ रहेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कारोबार में उन्नति होगी। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी। मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। धन लाभ के आसार हैं। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। छात्रों का पढ़ाई में मन कम लगेगा।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope):

आज का दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है। आपके मन में किसी चीज को लेकर दुविधा हो सकती है। बड़े ही धैर्य के साथ आज के दिन को व्यतीत करें। लेन-देन में सावधानी रखें। आय से अधिक व्यय से आर्थिक तंगी आने की आशंका है। पारिवारिक जीवन में अशांति रह सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।


August 2020 में ये 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

कार-बाइक बीमा से लेकर बैंकों के ये नियम, 1 अगस्त से होने जा रहे हैं 6 बड़े बदलाव, जानें यहाँ

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)