5 लाख 51 हजार दीयों से जगमग हुई आयोध्या

  • Follow Newsd Hindi On  

अयोध्या, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)| भगवान राम की नगरी अयोध्या में आज 14 जगहों पर 5.51 लाख दीप जलाकर एक रिकार्ड बनाया गया। इस मौके पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दीपक जलाए।

इस दौरान पूरी अयोध्या को भव्य तरीके से सजाया गया है। राम की पैड़ी पर लेजर शो भी आयोजित किया गया। इस दौरान अतिशबाजी का कार्यक्रम भी हुआ।


इससे पहले मध्य प्रदेश, झारखंड और राजस्थान जैसे विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। इसके अलावा झांकी में शामिल कलाकारों को भगवान राम, भगवान कृष्ण और भगवान हनुमान के रूप में तैयार किया गया था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)