5 नवंबर का इतिहास- विराट कोहली का जन्म, भारत रत्न से सम्मानित मशहूर संगीतकार भूपेन हज़ारिका का निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
5 नवंबर का इतिहास- भारत रत्न से सम्मानित मशहूर संगीतकार भूपेन हज़ारिका का 2011 में निधन

5 November History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 5 नवंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

5 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1556: पानीपत के दूसरे युद्ध में मुग़ल शासक अकबर ने हेमू को हराया।
  • 1914: इंग्लैंड एवं फ्रांस द्वारा तुर्की के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की गयी।
  • 1920: इंडियन रेडक्राॅस सोसाइटी की स्थापना हुई।
  • 1930: अमेरिका के महान साहित्यकार सिन्क्लेयर लेविस को उनकी कृति ‘बाबित्त’ के लिये साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।
  • 1937: एडोल्फ हिटलर ने गुप्त बैठक बुला कर जर्मन जनता के लिए ज्यादा जगह लेने की अपनी योजना का खुलासा किया।
  • 1961: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने न्यूयार्क की यात्रा की।
  • 1996: पाकिस्तान के राष्ट्रपति फारूख अहमद खान ने बेनजीर भुट्टो की सरकार को हटा कर पाक नेशनल असेंबली भंग की।
  • 2001: भारत तथा रूस ने अफ़ग़ान सरकार में तालिबान की भागीदारी नामंजूर की।
  • 2002: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी ने जेल में बंद देश के शीर्ष असंतुष्ट नेता अब्दुल्ला नूरी को आम माफी दी।
  • 2006: इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को दो साथियों सहित 1982 में 148 शियाओं की हत्या के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई।
  • 2007: चीन का पहला अंतरिक्ष यान चेंज-1 चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा।

5 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1870: महान स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास का जन्म।
  • 1917: हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा स्वतंत्रता सेनानी बनारसी दास गुप्ता का जन्म।
  • 1988 : भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली का जन्म।

5 नवंबर को हुए निधन

  • 1915: भारतीय राजनेता तथा बंबई नगरपालिका के संविधान (चार्टर) के निर्माता फ़िरोजशाह मेहता का निधन।
  • 1950: ध्रुपद तथा ख़्याल गायन शैली के श्रेष्ठतम गायक फ़ैयाज़ ख़ाँ का निधन।
  • 1982: प्रसिद्ध कवि एवं आलोचक विजयदेव नारायण साही का निधन।
  • 1998: प्रगतिवादी विचारधारा के लेखक और कवि नागार्जुन का निधन।
  • 2008: हिन्दी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक बी. आर. चोपड़ा का निधन।
  • 2011: भारत रत्न से सम्मानित महशूर संगीतकार भूपेन हज़ारिका का निधन।

    4 नवंबर का इतिहास- बराक ओबामा 2008 में अफ्रीकी मूल के पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)