इतिहास में 5 जून- 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ की शुरुआत की गई

  • Follow Newsd Hindi On  

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 5 जून को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

5 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • मुगल साम्राज्य का शासक औरंगजेब 1659 में आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
  • अमेरिका में फिलाडेल्फिया और बाल्टीमोर के बीच 1846 में टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत हुई।
  • अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में पैसिफिक स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत 1875 में हुई।
  • अमेरिकी नौसेना ने क्यूबा पर 1912 में तीसरी बार हमला किया।
  • अर्नेस्ट एलेक्जेंडरसन ने 1924 में अटलांटिक महासागर के पार पहला फैक्स भेजा।
  • विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन से हुई।
  • ऐपल ने ऐपल II कम्प्यूटर 1977 को पेश किया।
  • ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत सिखों के धर्म स्थल पंजाब के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना ने 1984 प्रवेश किया।
  • सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को 1990 को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • अमेरिका ने भारत व चीन को 2008 को निगरानी सूची में डाला।
  • सबसे भारी रॉकेट “जीएसएलवी मार्क-3 डी-1” का 2017 में सफल प्रक्षेपण।

5 जून को जन्मे व्यक्ति

  • 1961 में भारत के प्रसिद्ध टेनिस प्रशिक्षक और पूर्व टेनिस खिलाड़ी रमेश कृष्णन का जन्म हुआ।
  • ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मलयाली भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गोविंद शंकर कुरुप का 1901 में जन्म हुआ।
  • 1879 में भारत में ‘ट्रेड यूनियन आंदोलन’ के जन्मदाता एन. एम. जोशी का जन्म हुआ।

5 जून को हुए निधन

  • 1942 में प्रतिभाशाली ग़ज़ल और गीत गायक मास्टर मदन का निधन हुआ।

World Environment Day 2019: क्यों मनाया जाता है ‘विश्व पर्यावरण दिवस’? जानिए इसका इतिहास

इतिहास में 4 जून- हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अदाकाराओं में से एक नूतन का 1936 में जन्म


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)