6 अप्रैल राशिफल: कर्क राशि वालों के बनेंगे काम, वृश्चिक राशि के जातकों को मिलेगा दोस्तों का साथ, जानें अन्य राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 6 April 2020: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन सोमवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 6 अप्रैल का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (6 April 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। संगीत के क्षेत्र में रुझान वालों को कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। पुराने रुके हुए काम बनेंगे। पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास भी काफी बढ़िया रहेगा। मनोरंजन के साधनों की ओर आपका ध्यान रहेगा। आप कुछ खास रिश्तों को मजबूत बनाने का प्रयास कर सकते हैं।


वृष: आज प्रारंभ किए हुए कार्य पूरे नहीं रहेंगे। अधिक परिश्रम के बाद भी आज फल प्राप्ति कम रहेगी।  अपनी सारी ऊर्जा का उपयोग सही दिशा में करें। फिजूल खर्ची हो सकती है। आपका मन कई तरह की चिंताओं से ग्रस्त होगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आँखों में पीड़ा होने की सम्भावना है। सावधान रहने की जरूरत है। परिवार में कलह हो सकता है।

मिथुन: आज का दिन शुभ रहेगा। भाग्य के कारण कुछ अच्छे अवसर आपको मिलेंगे। इन अवसरों का आपको लाभ उठाना चाहिए। कारोबार के हिसाब से दिन लाभदायक रहेगा। धन प्राप्ति के संकेत हैं। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। प्रेम जीवन में दिन सामान्य रहेगा।  बदलते समय में असमंजस के कारण मन में परेशानी रह सकती है।

कर्क: आज आपके कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे। नौकरी में पदोन्नति होने के योग हैं। परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है।आपके व्यवहार से लोग प्रभावित भी हो सकते हैं। इनकम में बढ़ोतरी होगी। अपने संचित धन पर विचार करेंगे। किसी से उधार कर्ज लेने के लिए दिन कमजोर है। सेहत अच्छा रहेगा।


सिंह: आज आपका दिन मजेदार रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष सबल होगा। ऑफिस के काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परीक्षा से जुड़ा कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। संतान की तरफ से चिंतित रहेंगे। अध्यात्मिक रूप से आपकी वृद्धि होगी। सेहत सामान्य बना रहेगा।

कन्या: आज आप कोई नया काम करने की सोचेंगे। कुछ कठिन फैसलों के बारे में विचार करने का दिन है। बिजनेस के क्षेत्र में जोखिम ले सकते हैं। आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। अपनी योग्यता पर शंका न करें। जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। सेहत पर थोड़ा सा ध्यान दें।

तुला: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कुछ चिंताएं आपको खासा परेशान कर सकती है। आपको अपनी कार्यशैली में थोड़ा सुधार करने की जरूरत होगी। लोगों के बीच सम्मान मिलेगा। पारिवारिक कामों को करने में घर के सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपना काम ईमानदारी से करते रहें।

वृश्चिक: आज आपका दिन शानदार रहेगा। व्यापार को लेकर आपके मन में नए विचार आ सकते हैं। मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। किसी समस्या का समाधान हो सकता है। कुछ नया सीखने के लिए तत्पर रहें।

धनु: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। करियर के लिहाज से आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। सेहत के मामले में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे।

मकर: आज का दिन शुभ रहेगा। मन में नए विचार आएंगे। किसी काम के लिए नई योजना बना सकते हैं। इनकम के जरिए बढ़ेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वालों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी तरह के व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप की मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है। व्यवसाय में निवेश के लिए कुछ और समय प्रतीक्षा करना बेहतर होगा। विवाहित जोड़े आज मनोहर दिन की अपेक्षा कर सकते हैं। आपकी सेहत सामान्य रूप से अच्छी रहेगी।

मीन: आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। परिस्थिति अनुकूल बनी हुई है किन्तु लापरवाही करने से नुकसान भी हो सकता है। आपकी सलाह बहुतों के काम आएगी। कार्यस्थल पर मुकाबले या टकराव से बचें। रचनात्मक विचारों को वास्तविकता में ढालने का प्रयास करें।


Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)