6 नवंबर का इतिहास- महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीतियों के खिलाफ ‘द ग्रेट मार्च’ का 1913 में नेतृत्व किया

  • Follow Newsd Hindi On  
6 नवंबर का इतिहास- महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीतियों के खिलाफ 'द ग्रेट मार्च' का 1913 में नेतृत्व किया

6 November History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 6 नवंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

6 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1763: ब्रिटिश फौज ने मीर कासिम को हराकर पटना पर कब्जा किया।
  • 1813: मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
  • 1860: अब्राहम लिंकन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति चुने गए।
  • 1888: गांधी जी ने बैरिस्टर का प्रशिक्षण लेने के लिए लंदन के इनर टेंपल में प्रवेश लिया।
  • 1913: महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीतियों के खिलाफ ‘द ग्रेट मार्च’ का नेतृत्व किया।
  • 1913: दक्षिण अफ्रीका में भारतीय खनन मजदूरों की रैली का नेतृत्व करने के लिए महात्मा गांधी को गिरफ्तार किया गया।
  • 1943: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान ने अण्डमान और निकोबार द्वीप समूहों को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को साैंप दिया।
  • 1962: राष्ट्रीय रक्षा परिषद की स्थापना हुई।
  • 1973: नासा के अंतरिक्ष यान पॉयनीयर 10 ने बृहस्पति ग्रह के चित्र लेना शुरू किया।
  • 1990: नवाज शरीफ़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
  • 1994: अफ़ग़ानिस्तान के बुरहानुद्दीन रब्बानी गुट द्वारा संयुक्त राष्ट्र अफ़ग़ान शांति योजना स्वीकृत।
  • 2000: ज्योति बसु ने लगातार 23 वर्षों तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहने के बाद पद छोड़ा।
  • 2012: बराक ओबामा दोबारा अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए।
  • 2013: सचिन तेंदुलकर और वैज्ञानिक प्रो. सीएनआर राव को 2013 में देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की घोषणा की गई।

6 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1937: लोकसभा सदस्य रहे यशवंत सिन्हा का जन्म।

6 नवंबर को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)