6 सितंबर राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

6 September Horoscope | 6 सितंबर राशिफल :  आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन शुक्रवार है। इसके अलावा आज राधाष्टमी भी है। भाद्रपद शुक्ल की अष्टमी तिथि को राधाष्टमी मनाई जाती है। हम आपको बता रहे हैं आज 6 सितंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपके जीवन में खुशियों का इजाफा होगा। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। हर जगह आपकी प्रशंसा होगी। आपके प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी। आज किसी काम में माता-पिता की सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी। घर पर धार्मिक आयोजन हो सकता है।


वृष: आज का दिन शुभ रहेगा। सूझ-बूझ से काम लेंगे तो ज्यादा धन कमा सकते हैं। बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कार्यों से फायदा होगा। आज कोई रिश्तेदार घर मिलने आ सकता है। प्रेमी या पार्टनर से संयम भरा व्यवहार रखें।

मिथुन: आज का दिन शुभ है। आप काफी प्रगति करेंगे। वित्तीय स्थिति में सुधार संभव है। पारिवारिक संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन अपने आहार और दिनचर्या पर ध्यान दें। किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग ले रहें है तो परिणाम अच्छा रहेगा।

कर्क: पुराने किये हुए निवेश से आज धन लाभ होने के योग हैं। ऑफिस या घर के माहौल में मन नहीं लगेगा। आपको एक ब्रेक की जरूरत महसूस होगी। कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। रिश्तों में आपके जीवन में कई खुशियाँ हैं, उन्हें संजोयें।


सिंह: आज आप खुद को आर्थिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। काफी दिनों से फंसा पैसा वापस मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के अंदर लंबे समय से चल रहे मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कन्या: आचार-विचार पर नियंत्रण रखें। अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतें। प्रेम संबंधों के बीच गलतफहमी न पनपने दें। किसी समस्या या विवाद को सुलझाने में अत्यधिक धन खर्च हो सकता है। व्यापारियों के लिए अचानक धन प्राप्ति की संभावना बन रही है।

तुला: आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवन में भाग-दौड़ अधिक हो सकती है। किसी चुनौती से निपटना पड़ सकता है। दफ्तर में जूनियर से सहयोग मिलेगा। पुरानी बात को लेकर चिंता बढ़ सकती है। विवादों से दूर रहें। अप्रत्याशित बाधाओं के कारण हिम्मत न हारें।

वृश्चिक: आज का दिन मिश्रित फल वाला रहेगा।आमदनी ठीक रहेगी, लेकिन बढ़ते खर्चों पर विराम लगाने में आप सफल नहीं हो पाएंगे। दिन-प्रतिदिन के कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। काम के लिए लंबी दूरी की यात्रा लाभदायक होगी। जमीन- जायदाद से जुड़ा कोई मामला आज आपके पक्ष में हो सकता है।

धनु: आज उन्नति और तरक्की के योग हैं। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। मेलजोल में दिन बीतेगा। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास की कमी न होने दें। कोई निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह अवश्य लें। कार्यक्षेत्र में फोकस की कमी रहेगी।

मकर: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज थकान और तनाव महसूस होगा। आज खास चीजों का ध्यान रखें वरना उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। बच्चों के साथ समय व्यतीत करें। रिस्क लेने से न कतराएं।

कुंभ: आज आप व्यस्त रहेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से विकास संभव है। लक्ष्य प्राप्ति की ओर आप अपना ध्यान केंद्रित रखेंगे। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। संपत्ति और वाहन में निवेश की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा।

मीन: कुल मिलाकर आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आपकी धन संबंधी परेशानी का हल जल्द ही निकल आयेगा। आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे। कोई दोस्त आपकी परेशानी को सुलझाने में मदद करेगा। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आर्ट्स स्टूडेंट्स केलिए दिन शुभ रहने वाला है।


सितंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

सितंबर महीने में गणेश चतुर्थी, मुहर्रम और ओणम समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)