6 सितंबर का इतिहास- स्वतंत्रता सेनानी शरत चंद्र बोस का जन्म, पाकिस्तान के ऑपरेशन जिब्राल्टर का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

  • Follow Newsd Hindi On  
6 सितंबर का इतिहास- स्वतंत्रता सेनानी शरत चंद्र बोस का जन्म, पाकिस्तान के ऑपरेशन जिब्राल्टर का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

6 September History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 6 सितंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

6 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1522: समंदर के रास्‍ते पृथ्‍वी का पूरा चक्‍कर लगाने वाला पहला जहाज विक्‍टोरिया स्‍पेन लौटा।
  • 1657 : मुगल शासक शाहजहां के अचानक बीमार पड़ने से उनके राज्य में कई जगह अलगाववादी आंदोलन शुरू हो गए।
  • 1901: अमेरिका के 25वें राष्ट्रपति विलियम मैककिनले को न्यूयॉर्क में अराजकतावादी व्यक्ति ने गोली मारी।
  • 1965: भारतीय सेना ने तीन जगहों से सीमा पार कर पश्चिमी पाकिस्तान पर हमला किया।
  • 1968: अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली।
  • 1970: पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फलस्तीन ने यूरोप के हवाई अड्डों से चार विमानों का अपहरण किया।
  • 1990: संसद से पारित हुआ प्रसार भारती विधेयक।
  • 1991:रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर को उसका पुराना नाम सेंट पीटर्सबर्ग वापस मिला।
  • 1997: एक हफ़्ते तक अभूतपूर्व शोक मनाने के बाद वेल्स की राजकुमारी डायना को ब्रिटेन और दुनिया ने अंतिम विदाई दी।
  • 2008: भारत और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते को परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह ने मंजूरी दी।
  • 2008: डी. सुब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का कार्यभार संभाला।
  • 2012: अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने।
  • 2018 : उच्चतम न्यायालय ने परस्पर सहमति से वयस्कों के बीच समलैंगिक यौन संबंधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया।

6 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1889 : स्वतंत्रता सेनानी शरत चंद्र बोस का जन्म।
  • 1929 : जाने-माने भारतीय फिल्मकार यश जौहर का जन्‍म अविभाजित भारत के लाहौर में हुआ।
  • 1971: भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी देवांग गांधी का जन्म हुआ था।

6 सितंबर को हुए निधन

  • 1972: हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय संगीत के दिग्‍गज प्रसिद्ध सरोद वादक उस्‍ताद अलाउद्दीन खान का निधन।
  • 1998: मशहूर जापानी फिल्‍म निर्देशक अकीरा कुरासोवा का निधन।
  • 2005: परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर धनसिंह थापा का निधन हुआ था।
  • 2009: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड़ का निधन हो गया।

5 सितंबर का इतिहास- भारत के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म, विश्व प्रसिद्ध समाज सेविका मदर टेरेसा का निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)