Coronavirus Cases in India: भारत में 24 लाख के करीब हुए कोरोना केस, 24 घंटे में मिले 67 हजार नए मरीज

  • Follow Newsd Hindi On  
Covid-19 figures in India cross 85 lakh more than 45 thousand new cases

Coronavirus Cases in India: देश में कोविड-19 संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 23 लाख 96 हजार 638 पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 66 हजार 999 नए मामले सामने आए है। जो कि एक दिन में मरीजों की सबसे अधिक संख्या है। इससे पहले 8 अगस्त को 65 हजार 156 नए मरीज मिले थे।

बीते एक दिन में 942 मरीजों की मौत भी हुई है। बुधवार को 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 57 हजार 759 ठीक रिकवर हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, देश में अभी कोरोना के 6 लाख 53 हजार 622 एक्टिव केस हैं। अब तक 47 हजार 33 मरीजों की जान जा चुकी है। जबकिअब तक 16 लाख 95 हजार 982 लोग रिकवर हो चुके हैं।


बुधवार के दिन भी सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 12,712 नए मरीज मिले। इसी के साथ यहां संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 5,48,313 हो गया। पिछले 24 घंटे में हुई 344 मौतों में से सिर्फ मुंबई में ही 279 लोगों की जान चली गई है। हालांकि बीते एक दिन में 13 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं।

दिल्ली (Delhi) में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1113 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राजधानी में कुल संख्या बढ़कर 1.48 लाख से अधिक हो गई। पिछले 24 घंटे में हुई 14 और मौतों के साथ मृतक संख्या बढ़कर 4153 हो गई। अब तक 1,33,405 लोग कोरोना वायरस की महामारी को मात दे चुके हैं।

बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 90553 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 3741 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना के 60068 मरीज ठीक हुए हैं। देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में प्रतिदिन कोरोना वायरस संक्रमण के साढ़े चार हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 4583 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या अब 136238 हो गई है।


इस दौरान राहत की बात ये रही कि देश में कोरोना से होने वाली मौतों में गिरावट आई है। मृत्यु दर अभी गिर कर 1.96% पर पहुंच गई है। एक्टिव केस की दर भी घट कर 27.27% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 70.76% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)