इतिहास में 6 जुलाई- जनसंघ के संस्थापक और भारतीय राजनीतिज्ञ श्यामाप्रसाद मुखर्जी का 1837 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 6 जुलाई- जनसंघ के संस्थापक और भारतीय राजनीतिज्ञ श्यामाप्रसाद मुखर्जी का 1837 में जन्म

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 6 जुलाई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

6 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • रिचर्ड III 1483 में इंग्लैंड का राजा बने थे।
  • पश्चिम बंगाल के शिबपुर में 1787 को भारतीय वनस्पति उद्यान की स्थापना हुई।
  • लुई पाश्चर ने 1885 में रेबीज के टीके का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
  • स्कॉटलैंड के धर्मगुरू और विख्यात खोजकर्ता डेविड लेविंगस्टन ने 1859 में पहली बार इस धरती पर पैर रखा। जिसके बाद ब्रिटेन ने इस देश पर अधिकार कर लिया।
  • महात्मा गांधी को 1944 में पहली बार नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने राष्ट्रपिता कहा।
  • वेल्लोर अस्पताल में 1959 को पहली बार सफलतापूर्वक ओपन हार्ट सर्जरी हुयी।
  • इलेक्ट्रॉनिक फ्रंटियर फाउंडेशन की स्थापना 1990 को की गई।
  • मैक्सिको में मानव का चालीस हज़ार वर्ष पुराना पदचिह्न 2005 को मिला।
  • 44 वर्ष बाद भारत-चीन में 1962 के युद्ध के बाद से बंद पड़े नाथुला दर्रे को 2006 में खोला गया। यहां से भारत और चीन के बीच व्यापार होता था।
  • दक्षिणी मिस्र में 5000 साल पुराने शाही क़ब्रिस्तान की खोज 2008 में की गई।

6 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • 1837 में आज ही के दिन प्रसद्धि समाज सुधारक रामकृष्ण गोपाल भंडारकर का जन्म हुआ था।
  • जनसंघ के संस्थापक और भारतीय राजनीतिज्ञ श्यामाप्रसाद मुखर्जी का 1901 में जन्म हुआ था।
  • भारत की प्रख्यात समाज सुधारक लक्ष्मीबाई केलकर का जन्म 1905 में हुआ था।
  • 1935 में बौद्ध धर्म के धर्मगुरु दलाई लामा का जन्म हुआ था।
  • 6 जुलाई 1946 को अमेरिका के 43वें राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश का जन्म हुआ था।
  • 1956 में भारत सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री रहे अनिल माधब दवे का जन्म हुआ था।

6 जुलाई को हुए निधन

  • बादशाह अकबर के प्रमुख राजपूत सरदार मान सिंह का निधन 1614 में हुआ।
  • 1894 में आज ही के दिन हिन्दी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक प्रताप नारायण मिश्र का निधन हुआ था।
  • कार्नेलिया सोराबजी का निधन 1954 में हुआ वो भारत की प्रथम महिला बैरिस्टर थीं।
  • सन 1897 ईसवी में जन्मे अमरीकी लेखक विलियम फ़ॉल्कनर का निधन 1962 में हुआ। उन्होंने अपनी कहानियों में अमरिकी समाज की समस्याओं विशेषकर श्याम वर्ण वालों के साथ भेदभाव का उल्लेख किया।
  • आधुनिक भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष जगजीवन राम का निधन 1986 में हुआ था। जिन्हें आदर से ‘बाबूजी’ कहा जाता था।
  • 1997 में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक चेतन आनंद का निधन हुआ था।
  • भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का निधन 2002 में हुआ था।
  • 6 जुलाई 2005 को नौतम भट्ट का निधन हुआ। वह भारतीय वैज्ञानिक थे।
  • फिल्म निर्देशक मणि कौल का 2011 में निधन हुआ था।
  • 2014 में आज ही के दिन पद्मश्री से सम्मानित अमेरिकी विद्वान एवं इतिहासकार ग्रैनविल ऑस्टिन का निधन हुआ था।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)