इतिहास में 6 जून- शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक समेत देश-दुनिया की प्रमुख घटनाएं

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 6 जून- शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक समेत देश-दुनिया की प्रमुख घटनाएं

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 6 जून को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

6 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • शिवाजी महाराज का 1674 में रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक और साथ ही उन्होंने छत्रपति की उपाधि ग्रहण की।
  • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमरीकी वायु सेना ने जापान के दक्षिणी नगर फ़ोकोला पर बम्बारी करके जापान के विरुद्ध अपना हवाई आक्रमण 1944 में आरंभ किया।
  • अमरीका के मिसिसिपी विश्वविद्यालय में 1966 को रंगभेद के ख़िलाफ आवाज़ उठाने वाले पहले अश्वेत मानवाधिकार कार्यकर्ता, जेम्स मेरिडिथ पर एक व्यक्ति ने गोलियां चलाई।
  • 1981में बिहार की बागमती नदी में एक ट्रेन गिर गई जिससे उसमें सवार 1000 लोगों में से क़रीब 800 की मौत हो गई।
  • बैंकॉक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने 1997 में ‘बिस्टेक’ नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।
  • भारती की पहली जोड़ी लिएंडर पेस तथा महेश भूपति ने टेनिस का ग्रैंड स्लैम 1999 में जीता।
  • ईसवी को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने अलक़ायदा पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को 2002 में सर्वम्मति से पारित किया।
  • ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर 2005 में भारत और पाकिस्तान में सहमति।
  • कर्नाटक में बी. एस. येदयुरप्पा की अगुवाई वाली बीजेपी की पहली सरकार ने 2008 में विश्वास मत हासिल किया।
  • अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जापानी लैव कीबो ने कार्य करना 2008 में शुरू किया।

6 जून को जन्मे व्यक्ति

  •  1881 में हिंदी भाषा के साहित्यकार गिरिधर शर्मा नवरत्न का जन्म हुआ।
  • प्रसिद्ध शायर शौक़ बहराइची का जन्म 1884 में हुआ।
  • ‘कन्नड़ कहानी के प्रवर्तक’ और ’कन्नड़ की संपत्ति’ के रूप में ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक मास्ति वेंकटेश अय्यंगार का 1891 में जन्म हुआ।
  • 1919 में हिन्दी सिनेमा के एक प्रसिद्ध गीतकार राजेन्द्र कृष्ण का जन्म हुआ।
  • 1929 में अभिनेता, राजनेता और समाजसेवक सुनील दत्त का जन्म हुआ था।
  • प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता डी. रामानायडू का जन्म 1936 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा का 1939 में जन्म हुआ।

6 जून को हुए निधन

  • कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री डी. देवराज अर्स का 1982 में निधन हुआ।
  • दमदमी टकसाल के प्रमुख, खलिस्तान आंदोलन के नेता जरनैल सिंह भिंडरांवाले का निधन 1984 में हुआ।
  • 1986 में मास्ति वेंकटेश अय्यंगार का निधन हुआ।

जयंती विशेष: फिल्मों में आने से पहले क्या था सुनील दत्त का असली नाम, जानें उनसे जुड़ी कुछ खास बातें


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)