7 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Horoscope 7 August | 7 अगस्त, राशिफल : आज श्रावण शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन बुधवार है। आज सप्तमी तिथि सुबह 11 बजकर 41 मिनट तक ही रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। लेकिन दुर्गाष्टमी का व्रत कल ही होगा। बुधवार को गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती भी है। 7 अगस्त के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति और कौन से राशि के चमकेंगे सितारे? जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: छात्रों के लिये दिन सामान्य रहेगा। आप किसी नये कोर्स के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। माता-पिता को आप पर गर्व होगा। बड़े भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। होटल का बिजनेस कर रहे लोगो के लिए दिन अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।


वृष: आपके स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी। निर्णय लेने में संशय की स्थिति बनी रहेगी। करीबी लोगो से कुछ मनमुटाव भी संभव है। सगे भाइयों से झगड़ा हो सकता है। शिक्षा-प्रतियोगिता में भाग लेने वालों के लिए समय अनुकूल है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। प्यार करने वालों के लिए समय अनुकूल नहीं है।

मिथुन: आज का दिन शुभ रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। खोई हुई वस्तु पाने से खुशी होगी। सफल होने के लिए कठिन परिश्रम करें। रिश्तेदारों की तरफ से भी कोई दुखद समाचार मिल सकता है। गलत लोगों की संगत से बचें।

कर्क:  आज शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। आमदनी के हिसाब से ही खर्चा करना चाहिए। करियर को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। कार्यकुशलता में बढ़ोतरी करने की जरूरत है। आपको थोड़ा चिड़चिड़ापन भी महसूस हो सकता है।


सिंह:  आज का दिन शुभ रहेगा। संतान पर खर्चा होगा। कही-सुनी बातों पर भरोसा न करें। सेहत को लेकर सावधान रहें। जीवन में प्यार बना रहेगा। पुराने निवेश से अच्छे परिणाम मिलेंगे। अचानक विदेश यात्रा का योग बन सकता है।

कन्या: आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा। अपने काम में सफल होंगे। शादीशुदा लोग आज कहीं घूमने जा सकते हैं। फर्नीचर का काम करने वाले लोगों का फायदा होगा। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। आज कोई बड़ा कार्य मिल सकता है।

तुला: दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपको इंतजार खत्म होने वाला है। व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति संभव है। भाग्य का साथ मिलेगा। काम से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक: आज का दिन शुभ रहेगा। खाली बैठे लोगों को रोजगार मिलेगा। खर्चों को नियंत्रित करना बेहतर रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। आप जीवनसाथी और बड़ों के साथ संबंधों का आनंद लेंगे। पढ़ाई में मन लगाने की जरूरत है। आंख की समस्या में आपको काफी राहत मिलेगी।

धनु: आर्थिक रूप से पिता से मदद मिलेगी। परिवार में खुशहाली रहेगी। आज नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। संतान के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। सेहत के लिहाज से आप फिट रहेंगे। ऑफिस में अपना काम अच्छे से पूरा करेंगे।

मकर: जीवनसाथी का प्यार मिलेगा। अपने बच्चों के कारण चिंतित रह सकते हैं। जीवन-शैली में सुधार करें। आपको कमर दर्द की समस्या हो सकती है। छात्रों के लिये दिन ठीक-ठाक रहेगा। करीबी लोगों की राय मानना आपके लिये फायदेमंद होगा।

कुंभ: आपका दिन ताजगी से भरपूर रहेगा। समाज में आपका नाम होगा। सेहत अच्छी रहेगी। आज कहीं ट्रिप पर जा सकते हैं। आपकी आमदनी बढ़ेगी। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदमय रहेगा।

मीन: आज आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। किसी अच्छी कंपनी में नौकरी मिल सकती है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। घरवालों से पूरा सहयोग मिलेगा। शिक्षा के मामले में दिन अच्छा रहेगा। करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। वित्तीय मुद्दों को हल करने में भी कुछ समय लग सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच लें।


अगस्त महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अगस्त महीने में ईद और कृष्ण जन्माष्टमी समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)