7 अगस्त राशिफल: मिथुन और कर्क राशि वाले विरोधियों पर पड़ेंगे भारी, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope in Hindi, 7 August, 2020: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन शुक्रवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 07 अगस्त का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (7 August 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि (Aries Daily Horoscope):

आज का दिन आप सफलता के नए अध्याय लिखेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत आप समस्याओं का समाधान निकाल सकेंगे। आपकी इमेज अच्छी होगी। सुख के साधनों पर खर्च होगा। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जुए-सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।


वृष राशि (Taurus Daily Horoscope):

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार के सिलसिले में कुछ लाभदायक यात्राएं हो सकती हैं। आज आप कोई सोशल वर्क कर सकतें हैं। आपको किसी नए कॉन्टैक्ट से फायदा होगा। दांपत्य जीवन में खुशी भरे पल आएंगे। मेहनत जारी रखें। धन हानि की संभावना है। इसलिए धन का निवेश करने से अभी रुक जाएँ। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope):

आज आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। आय व रोजगार में वृद्धि होगी। मित्र और संबंधी सहायता करेंगे। आज आपको दिमागी सुकून और ऊर्जा मिलेगी। अपने विचारों को खुलकर व्यक्त करने और जोखिम लेने के लिए एक अच्छा दिन है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रेम जीवन काफी अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope):

आज कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल रहेंगे। विरोधियों पर आपकी जीत सुनिश्चित है। दांपत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। पारिवारिक जीवन में परिजनों के बीच गुस्से की स्थिति बन सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। राजकीय सहयोग मिलेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। रचनात्मक काम करेंगे।


सिंह राशि (Leo Daily Horoscope):

आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार में निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच लें। आज किसी भी विवाद में पड़ने से आपको बचना चाहिए। वाणी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आसपास के लोगों से थोड़ा संभलकर रहें। दांपत्य जीवन में आज का दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से आपका प्रेम बढ़ेगा।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope):

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको सरकारी कामों में किसी बड़े व्यक्ति की मदद मिलेगी। दोस्त आपसे किसी मामले में सलाह कर सकते हैं। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिल सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में भी स्थिति आपके पक्ष में रहेगी।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope):

आज भागदौड़ अधिक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। शत्रुओं का पराभव रहेगा। व्यवसाय लाभदायक चलेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में कोई नई बात आपके सामने आएगी। दोस्तों या परिजनों के साथ समय बहुत अच्छा गुजरेगा। तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope):

छात्रों के लिए यह दिन शुभ है। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा करेंगे। आप में से कुछ लोग अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्य स्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव कुछ बेचैन कर सकता हैं। सहयोगियों के विश्वास प्राप्त कर आप आने वाले दिनों में प्रगति कर पायेंगे। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है। पारिवारिक जीवन सुचारु रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope):

आज का दिन शुभ रहेगा। एक साथ कई काम आपको व्यस्त रखेंगे। नौकरी में अनुकूलता प्राप्त होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। यात्रा और खरीदारी के योग बन रहे हैं। आप आपसी रिश्ते और दोस्ती को तवज्जो देंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जोखिम के कार्य टालें।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope):

आज कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी। आज का दिन आपके लिए सुखद और चुनौती पूर्ण रहने वाला होगा। आपको अपने काम और यात्रा से लाभ मिलेगा। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। अपनी कल्पना शक्ति का उपयोग करके आपको सफलता मिल सकता है। रिश्ते मधुर होंगे। सेहत सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope):

काम के सिलसिले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आप के खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से तनाव रहेगा। विवेक व धैर्य का प्रयोग करें। दांपत्य जीवन में भी दिन बेहतर रहेगा। आप किसी लंबी यात्रा या विदेश जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। प्रेम विवाह के लिए प्रपोज कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope):

आज आपको तरक्की के  नये साधन मिलेंगे।  आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पूरे दिन आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। विरोध आपको फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। धन संचय में सफल होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं।


August 2020 में ये 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

कार-बाइक बीमा से लेकर बैंकों के ये नियम, 1 अगस्त से होने जा रहे हैं 6 बड़े बदलाव, जानें यहाँ

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)