7 अगस्त का इतिहास- दक्षिण भारत की राजनीति के भीष्म पितामह करुणानिधि का 2018 में निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
7 अगस्त का इतिहास- दक्षिण भारत की राजनीति के भीष्म पितामह करुणानिधि का 2018 में निधन

7 August History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 7 अगस्त को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

7 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 1905 में ब्रिटिश वस्तुओं का बहिष्कार किया।
  • 51 फीट लंबाई, 8 फीट ऊंचाई और पांच टन के वजन वाले पहले इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर का निर्माण 1944 में हुआ।
  • गीत सेठी 1985 में विश्व अमेचर बिलियड्र्स चैंपियनशिप जीतने वाले तीसरे भारतीय बने।
  • अमेरिका ने 1990 में सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड की शुरूआत की।
  • अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा 13 हज़ार वर्ष पूर्व पृथ्वी पर गिरे उल्का पिंड के अवशेषों से मंगल ग्रह पर एक कोशिका वाले जीवों के होने की संभावना का पता 1996 को चला।
  • केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर 1998 में आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु।
  • पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने 1999 में एक बार फिर भारत से वार्ता की पेशकश की।
  • इस्रायल के वित्तमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 2005 में अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

7 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार अवनीन्द्रनाथ ठाकुर का 1871 में जन्म हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध विद्वान वासुदेव शरण अग्रवाल का जन्म 1904 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध भारतीय कृषि वैज्ञानिक एम. एस. स्वामीनाथन का जन्म 1925 को हुआ था।

7 अगस्त को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)