7 जुलाई राशिफल: धनु राशि वालों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, इन राशियों के लिए धनलाभ का योग

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Today Horoscope in Hindi, 7 July, 2020: आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन मंगलवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 7 जुलाई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (07July 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि (Aries Daily Horoscope):

आज का दिन शुभ है। आपके कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। प्राइवेट जॉब करने वालों को बॉस से तारीफ मिलेगी। आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रह सकता है। पुराने निवेश से आज धन लाभ होने के योग हैं। उतना ही काम करें जितनी ज़रुरत हो। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। फिट रहने के लिए योग करें।


वृष राशि (Taurus Daily Horoscope):

आज का दिन शुभ रहेगा। लोग आपसे खुश रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। छात्रों के लिये आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी बड़ी कंपनी में इंटरव्यू देने की तैयारी करेंगे। आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। लवमेट्स का आपस में भरोसा बढ़ेगा। उधार के लेन-देन से बचें। परिवार में कुछ लोग द्वेष भाव रखेंगे। सेहत सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope):

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके मन में नए नए विचार आ सकते हैं। इनकम में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को शुभ समाचार मिलेंगे और रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में भी अच्छा समय रहेगा। परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताने का मौका मिलेगा। आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, इसलिए इसपर खास ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope):

आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपको करियर में शानदार सफलता मिल सकती है। हर काम को मन से करेंगे और सफलता हासिल करेंगे। कोई सरप्राइज मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। गुस्से में किसी से बात करने से आपको बचना चाहिए। आज किसी मेहमान के घर आने संभावना है।


सिंह राशि (Leo Daily Horoscope):

आज का दिन सामान्य रहेगा। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। खर्चों में कमी आएगी। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य में आज थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। विरोधी पक्ष आज आपको भ्रमित करने की कोशिश करेगा। रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope):

आपके लिए दिन काफी रोचक और सफलता भरा हो सकता है। आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल और सहज रहेंगी। व्यापार में आपको अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल होंगे। सेहत के प्रति सावधान रहें।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope):

आज का दिन बढ़िया गुजरेगा। आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे। अपने निजी जीवन में भी संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे। परिवार के लोग आपके काम में आपकी मदद करेंगे। नौकरी में ध्यान देकर काम करना होगा। इनकम सामान्य रहेगी। खर्चों में कमी आएगी। संबंध सुधरेंगे। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope):

आज का दिन मिले-जुले परिणाम वाला होगा। कुछ मामलों में आपको मनचाही सफलता मिल सकती है। वित्तीय परिस्थितियों में सुधार करने की कोशिश करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पुराने बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार होगा। नए रिश्तों का आगाज होने के आसार हैं।  दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बढेंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खूब पानी पीएं।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope):

आज अचानक कोई खुशखबरी मिलेगी। आप कोई नया काम करने की सोचेंगे। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। धन के मामले में दिन कमजोर है। पैसों को सोच समझकर खर्च करें। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। अपने घर के काम और मामलों पर ध्यान दें। प्रेम जीवन में आज खुशी भरे पल आएंगे। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope):

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। काम के सिलसिले में आज आपका प्रयास सराहनीय रहेगा। आपको उसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। व्यापार में किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिलेगा। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope):

आज के दिन आप हर तरह से चिंतामुक्त रहेंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। आपके काम में आपको तारीफ भी मिलेगी। कुछ मामलों में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। धन की स्थिति मजबूत होगी। लोगों की भलाई के काम में दिल खोलकर खर्च करेंगे। माता-पिता का सान्निध्य प्राप्त होगा। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope):

आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए प्लान बनाएंगे। परिस्थिति अनुकूल बनी हुई है। आपकी सलाह बहुत से लोगों के काम आएगी। परिवार का माहौल आपके लिए बढ़िया रहेगा। घर में सुख और शांति होगी। इनकम बढ़ने से मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन के तनाव में कमी आएगी। सेहत का ध्यान रखें।


जुलाई 2020 में पड़ रहे हैं ये राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें महत्वपूर्ण तारीखों की पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)