8 अप्रैल राशिफल: सिंह और वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, इन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 8 April 2020: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और दिन बुधवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 8 अप्रैल का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (8 April 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कम प्रयास से काम बनेंगे। आपको काम में सीनियर्स का सहयोग मिल सकता है। धनार्जन होगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक स्तर पर आपकी खुशियों में वृद्धि हो सकती है। आपके माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। संतान की शिक्षा में प्रगति की संभावना है। कुछ पुरानी बातें आपको परेशान कर सकती हैं।


वृष: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। व्यापारी अगर किसी नए कार्य में धन निवेश कर रहे हैं,तो उन्हें फायदा हो सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। करियर में किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले सोचना आवश्यक है। किसी के साथ गलतफहमी होने की संभावना है। खर्चा अधिक होगा।

मिथुन: आपके लिए दिन मिला-जुला रह सकता है। जल्दी ही आपको कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। आपको अपने प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धन संबंधी कार्यों में विलंब से चिंता हो सकती है। निजी जीवन मे आपको अपने साथी से कुछ अच्छा सीखने को मिल सकता है।

कर्क: आज का दिन काफी अच्छा हो सकता है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की तरफ से लाभ भी होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। आवास संबंधी समस्या का समाधान होगा। गुस्से में कोई कार्य नहीं करें। फालतू विवाद में न पड़ें। जीवनसाथी की खोज में हैं तो आज उसके लिए अनुकूल दिन है।


सिंह: आज आपका दिन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। कुछ लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। रुका हुआ धन मिलेगा। अधूरे काम समय पर सफलता से होने पर उत्साह बढ़ेगा। आप परिवार वालों के साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते हैं। सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी।

कन्या: आज के दिन नए कार्य की शुरुआत न करें। मन और संयम को नियंत्रित करने की जरूरत है। शत्रु से सचेत रहने की आवश्यकता है। क्रिएटिव कामों से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आय बढ़ेगी। भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना उचित रहेगा।

तुला: आज का दिन सामान्य रहेगा। बॉस के साथ संबंध अच्छे होंगे। कुछ लोगों को अपना मनपसंद प्रोजेक्ट मिल सकता है। लोग आपको बेहतर रिस्पांस देंगे और आप काम को लेकर एक अलग मूड में रह सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात का भी योग है। कारोबारी वर्ग को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। घर का माहौल ठीक-ठाक रहेगा।

वृश्चिक: भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। आपको आज लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आप काम के प्रति बेहद सक्रिय रहेंगे। कई दिनों से लंबित काम आप पूरा कर सकेंगे। आपके विचारों से लोग प्रभावित हो सकते हैं। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। पारिवारिक सुख और संतोष बढ़ेगा। अधिक व्यय न करें।

धनु:  कुछ बड़े बदलाव और नई शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। कुछ नए लोगों से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। आपके लिए भविष्य के कई दरवाजे खुलने का समय भी है। कानूनी बाधा दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। कार्य में भागीदार सहयोग करेंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी।

मकर: आज आपको धन लाभ के नए स्रोत मिल सकते हैं। परिवार वालों के साथ समय अच्छा रहेगा। बचपन के किसी दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। दिनभर के कामों से शाम को थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। आपका बना-बनाया कोई काम बिगड़ सकता है। वाद-विवाद से बचने की कोशिश करनी चाहिए।

कुंभ: आज आपको बहुत सावधान और सतर्क रहना पड़ेगा। आर्थिक पक्ष में समय अनुकूल नहीं हैं। किसी भी नए ऑफर के लिए आप तैयार रहेंगे। आपकी सेहत बिगड़ सकती है। अपने करीबी सहयोगियों के साथ विवाद होने की संभावना आपको चिंतित कर सकती हैं। भाईबहन किसी काम में आपसे सहयोग मांग सकते हैं।

मीन: आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी में किसी तरह की बाधा उत्पन्न हो सकती है। छात्रों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रेमी के साथ आपका विवाद हो सकता है। आपमें ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। आंखों की कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है।


April 2020 Festivals: अप्रैल माह में राम नवमी और हनुमान जयंती जैसे बड़े त्योहार पड़ेंगे, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)