8 जनवरी का इतिहास: महान भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का 1942 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
8 जनवरी का इतिहास: महान भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का 1942 में जन्म

8 January History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 8 जनवरी को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

Important events of 8 January

  • 1697: ब्रिटेन में आखिरी बार ईशनिंदा के आरोप के लिए मृत्युदंड दिया गया था।
  • 1790: अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने पहली बार देश को सम्बोधित किया।
  • 1856: डॉ. जॉन वीच ने हाइड्रेटेड सोडियम बोरेट की खोज की थी।
  • 1889: हर्मन होलैरिथ को पंच कार्ड टैब्युलेटिंग मशीन के आविष्कार का पेटेंट मिला था।
  • 1929: नीदरलैंड्स और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेलीफोन संपर्क स्थापित हुआ।
  • 1952: जॉर्डन ने संविधान अंगीकार किया।
  • 1971: पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने शेख मुजीबुर रहमान को जेल से आजाद किया।
  • 1973: रूस का स्‍पेस मिशन “ल्‍यूना 21” लांच हुआ था।
  • 2009: मिस्र के पुरात्ववेदाओं ने 4,300 वर्ष पुराने पिरामिड में रानी सेशेशेट की ममी की खोज की।

Person born on 8 January

  • 1925: प्रसिद्ध साहित्यकार मोहन राकेश का जन्म।
  • 1926: भारतीय ओडिसी नृत्यांगना केलुचरण महापात्र का जन्म।
  • 1929: अभिनेता सईद जाफ़री का जन्म।
  • 1938: भारतीय फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नन्दा का जन्म।
  • 1942: प्रसिद्ध ब्रितानी भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का जन्म।
  • 1975: भारतीय संगीतकार हैरिस जयराज का जन्म।
  • 1984: उत्तर कोरिया के तीसरे सर्वोच्च नेता किम जोंग उन का जन्म।

Person died on 8 January

  • 1884: समाज सुधारक और ‘ब्रह्म समाज’ के संस्थापकों में से एक केशव चन्द्र सेन का निधन।
  • 1941: भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी प्रणवानंदा महाराज का निधन।
  • 1984: पहली भारतीय महिला पायलट सुषमा मुखोपाध्याय का निधन।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)