8 सितंबर का इतिहास- 1864 में रेड क्रॉस की स्थापना, गीतकार, संगीतकार और गायक भूपेन हज़ारिका का 1926 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
8 सितंबर का इतिहास- 1864 में रेड क्रॉस की स्थापना, गीतकार, संगीतकार और गायक भूपेन हज़ारिका का 1926 में जन्म

8 September History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 8 सितंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

8 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1549: फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1864: जेनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना हुई।
  • 1899: ए. टी. मार्शल ने रेफ्रीजरेटर का पेटेंट करवाया।
  • 1942: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बम्बई (अब मुंबई) सत्र में ‘भारत छोड़ो प्रस्ताव’ पारित किया।
  • 1943: द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली ने मित्र सेना के साथ एक बिनाशर्त युद्धविराम संधि पर दस्तखत किया था जिसकी घोषणा जनरल आइजनहावर ने की।
  • 1945: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रुमैन ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर किया।
  • 1952: जेनेवा में काॅपीराइट के लिये पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने किये हस्ताक्षर।
  • 1966: लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने “साक्षरता दिवस” मनाने की शुरुआत की।
  • 1967: आजादी के बाद पहली बार केंद्र में सरकार चला रही जनता पार्टी को 1967 में लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
  • 1988: जाने माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से लंदन से अहमदाबाद पहुँचे।
  • 1988: अफगानिस्तान में 9 साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई।
  • 1991: मैसिडोनिया गणराज्य स्वतंत्र हुआ।
  • 1991: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तरी और दक्षिण कोरिया की सदस्याता को मंजूरी दी।
  • 2002: नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिस कर्मियों को मार डाला।
  • 2003: इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन चार दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
  • 2006: महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में मालेगाँव बम धमाके हुये।

8 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1926: गीतकार, संगीतकार और गायक भूपेन हज़ारिका का जन्म हुआ था।
  • 1933: 20 भाषाओं में 12 हजार से ज्‍यादा गाने गा चुकी आशा भोसले का जन्म हुआ था।

8 सितंबर को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)