इतिहास में 8 जुलाई- सौरव गांगुली का जन्म, भारत के आठवें प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर का 2007 में निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 8 जुलाई- भारत के आठवें प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर का 2007 में निधन

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 8 जुलाई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

8 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • ग्वालियर के किले के पतन के बाद लॉर्ड केनिंग ने 1858 में शांति की घोषणा की थी।
  • अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल का प्रकाशन 1889 में शुरू हुआ।
  • भारतीय संविधान में सुधार के लिए मांटेग्यु चेम्सफोर्ड रपट 1918 में प्रकाशित की गई।
  • प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1954 में विश्व की सबसे बड़ी नहर पंजाब की भाखड़ा-नंगल पर जलविद्युत परियोजना की शुरुआत की।
  • शिमाकी मुकाई 1994 में जापान की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री बनी।
  • बांग्लादेश के बल्लेबाज मोहम्मद अशरफुल ने 2001 में 17 साल की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ा। वह बांग्लादेश के सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।
  • जर्मनी फुटबाल टीम के मिरोस्लाव क्लोस ने 2014 के विश्वकप में सर्वाधिक 16 गोलों का विश्व रिकार्ड बनाया।

8 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • भारतीय मार्क्सवादी राजनितिज्ञ (पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री) ज्योति बसु का जन्म 1914 में हुआ।
  • हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार, सशक्त कथाकार, नाटककार और आलोचक गिरिराज किशोर का जन्म 1937 में हुआ।
  • हिंदी चलचित्र अभिनेत्री, (काला पत्थर) (दीवार) नीतु सिंह का जन्म 1958 में हुआ।
  • भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान सौरव गांगुली का जन्म 1972 में हुआ।

8 जुलाई को हुए निधन

  • भारत के आठवें प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर का निधन 2007 में हुआ।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)