इतिहास में 9 अप्रैल- भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 में कच्छ के रण में लड़ाई छिड़ी

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 9 अप्रैल- भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 में कच्छ के रण में लड़ाई छिड़ी

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 9 अप्रैल को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

9 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • वार्नर ब्रदर्स ने 1953 में ‘हाउस ऑफ वैक्स’ शीर्षक से पहली 3 डी फिल्म प्रदर्शित की।
  • मिस्र की स्वेज नहर को 1957 में साफ किया गया और जहाजों के लिए खोला गया।
  • भारतीय और पाकिस्तान की सेना के बीच 1965 में कच्छ के रण में लड़ाई छिड़ी।
  • सोवियत संघ और इराक ने 1972 में मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • ली पेंग 1988 में चीन के प्रधानमंत्री बने।
  • नाइजर के राष्ट्रपति इब्राहिम बारे मैनसारा की 1999 में हत्या हुयी।
  • ब्रिटेन के युवराज चार्ल्स का विवाह 2005 में कैमिला के साथ हुआ।
  • नेपाल में 2008 में संविधान सभा के लिए मतदान हुआ।
  • अन्ना हजारे को 2011 में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के लिए एक करोड़ रूपए के आईआईपीएम रवीन्द्रनाथ टैगोरअन्तरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई।
  • फ्रांसिसी सीनेट ने 2013 में समलैंगिक विवाह संबंधी एक विधेयक को मंजूरी दी।

9 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन का जन्म 1893 को हुआ।
  • ‘हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत’ की विद्वान् और सुप्रसिद्ध सरोद वादिका शरन रानी का जन्म 1929 को हुआ।
  • भारतीय अभिनेत्री जया बच्चन का जन्म 1948 को हुआ।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री जयराम रमेश का जन्म 1954 को हुआ।

9 अप्रैल को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)