9 अगस्त राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को होगा धनलाभ, इन राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा रविवार

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope in Hindi, 9 August, 2020: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन रविवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 09 अगस्त का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (9 August 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि (Aries Daily Horoscope):

आज का दिन बेहतर रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। काम के सिलसिले में स्थानांतरण हो सकता है। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। सुदूर यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी। किसी विशेष काम में मां का सहयोग मिलेगा। आपकी खुशी बढ़ेगी। प्रेम जीवन में खुशहाली आएगी। दांपत्य जीवन में भी अच्छे परिणाम हासिल होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


वृष राशि (Taurus Daily Horoscope):

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आपको धन लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको कुछ विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने आप में व्यस्त रहने की कोशिश करेंगे तो ठीक रहेगा। रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी। पारिवारिक तनाव कम होगा।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope):

आज आपको करियर में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आपको अपनी कुशलता पर ध्यान देना चाहिए। समय पर काम पूरे होंगे। आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आप जो भी हासिल करना चाहते हैं, उसमें आपको सफलता मिलेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। मनोरंजक यात्रा हो सकती है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope):

आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने की जरूरत है। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ेगी। आज आपको बहुत ही सोच-समझ कर निवेश करना चाहिए। किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले आपको प्लान तैयार करना चाहिए। सेहत के मामले में आप खुद को थोड़ा थका हुआ महसूस करेंगे।


सिंह राशि (Leo Daily Horoscope):

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र के लिए दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार और नौकरी में आपको अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। बाहर जाने की योजना बनेगी। घर-परिवार के सदस्यों का सहयोग बराबर मिलेगा। संतान को लेकर चिंतित हो सकते हैं। प्रेम जीवन में थोड़ा कमजोर समय चल रहा है। आप दोनों के बीच गलतफहमी पनप सकती है।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope):

आपका दिन बेहतर रहेगा। आप सभी चुनौतियों का डट कर सामना कर पाएंगे। दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए शुभ रहेगा। कार्य और व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होने से आर्थिक दबाव रहेगा। मानसिक तनाव में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहतर होगा। रिश्तों के लिहाज से भी यह दिन सुखद रहेगा।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope):

आज भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं। आज पुरानी गलतियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। राजकीय बाधा उत्पन्न हो सकती है। कारोबार ठीक चलेगा। धनार्जन सहज होगा। कुछ खास रिश्तों में दरार आ सकती है। किसी बात पर तनाव हो सकता है। घर में अतिथियों का आगमन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope):

आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी दोस्त के साथ मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज आपको आध्यात्मिक प्रगति करने के भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope):

आज आप अपने सामने आई चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। जीवनसाथी आपको कोई बड़ी खुशखबरी देगा। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope):

आज आपकी ऊर्जा बहुत सक्रिय बनी हुई है। आपके काम जल्द ही बनेंगे। आज कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का भी मौका मिलेगा। अपरिचितों पर विश्वास न करें। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। धैर्य एवं संयम बना रहेगा। जान पहचान बढ़ेगी जो कि आपके लिए लाभकारी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope):

आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भावनात्मक फैसलों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है। आर्थिक दृष्टि से चीजें यथावत रहेंगी।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope):

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप खुद को उर्जा से भरा हुआ फील कर सकते हैं। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना चाहिए।


August 2020 में ये 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

कार-बाइक बीमा से लेकर बैंकों के ये नियम, 1 अगस्त से होने जा रहे हैं 6 बड़े बदलाव, जानें यहाँ

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)