9 फरवरी राशिफल: मिथुन राशि वालों को होगा धन लाभ, सिंह राशि के जातकों को रहना होगा सावधान

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 9 February 2020 : आज माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और दिन रविवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 9 फरवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (9 February 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। काफी समय से लंबित काम आज पूरे हो जाएंगे। कोई नया काम शूरू करने के बारे में सोचेंगे। ऑफिस में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। छात्रों को पढ़ाई में मित्रों से सहयोग मिलेगा। परिवार में सबसे अच्छे संबंध बने रहेंगे। आज आप सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे। संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।


वृष: आपको तरक्की मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। अपने साथी के समर्पण और प्रेम को आप नोटिस करेंगे। स्वास्थ्य के लिए समय मिला-जुला है। खर्च के मामले में भी आज चिंतित होंगे। महत्वपूर्ण निर्णयों को स्थगित करने का समय है। आपकी उग्रवाणी किसी के साथ मनमुटाव और झगड़ा का कारण बन जाएगी।

मिथुन: नौकरी- धंधे में आपको लाभ का समाचार मिलेगा। आय में वृद्धि की संभावना है। कुछ चुनौतियां आपको सफलता की नई राहों पर ले जाएंगी। उच्च पदाधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। वैवाहिक योग है। स्त्री मित्रों से विशेष लाभ होगा। परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क: आज आपके सभी कार्य सरलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। सरकारी लाभ मिलेगा। आपकी मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ होगा। व्यापार और नौकरी करनेवाले लाभ तथा पदोन्नति की आशा रख सकते हैं। नए जॉब की संभावना है। ऑफिस में कोई नई और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। आपके संबंध मधुर होंगे। साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।


सिंह: जल्दबाजी में निर्णय लेने से नुकसान होने की संभावना है। स्वभाव में उग्रता रहेगी। नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में रूकावट आने से निर्धारित कार्य पूरे नहीं कर सकेंगे। जॉब में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। निवेश करने का एक अच्छा समय हो सकता है। आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा।

कन्या: आज अपनी रचनात्मकता को और निखारने की आवश्यकता है। आज नए कार्य हाथ में लेना फायदेमंद नहीं है। आप अपनी तरक्की और सफलता के लिए करने की योजना बनाएंगे। धन खर्च अधिक होगा। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। क्रोध को नियंत्रण में रखें। रिश्तों में सावधानी से आगे बढ़ने की आवश्यकता है। सेहत के लिहाज से समय मिला-जुला रहेगा।

तुला: आपके लिए आज भाग्य के नए द्वार खुल जाएंगे। आप थोड़े से प्रयासों से ही महान उपलब्धियां प्राप्त करने में सक्षम हो जाएंगे। प्रेम सम्बन्ध अनुकूल रहेंगे। रिश्तों में किसी भी प्रकार की असहमति आसानी से सुलझ जाएगी।परिजनों से सहायता तथा समर्थन प्राप्त होगा। कोई शुभ कार्य भी परिवार में आयोजित किया जा सकता है।

वृश्चिक: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। कई दिनों से रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। छात्रों को किसी कॉम्पिटेटिव एग्जाम में सफलता मिल सकती है। आर्थिक क्षेत्र में आपकी स्थिरता बनी रहेगी। आपको किसी काम में जीवनसाथी की मदद मिल सकती है।

धनु: आज आपको कुछ मित्रों से बेहतरीन सहयोग मिल सकता है। आपको कुछ नई संभावनाओं और प्रस्तावों की जानकारी मिल सकती है। आपको अपने लोगों के लिए थोड़ा विचार करना पड़ सकता है। रिश्तों को नई ऊर्जा देने की आवश्यकता है। आज महत्वपूर्ण संपर्क बनाने के और कुछ सीखने के अवसर मिलेंगे। वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी।

मकर: आज आपको बहुत से जरूरी काम निपटाने पड़ सकते हैं। कारोबार से जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकती है। आज आप कई बातों से अपने आपको घिरा हुआ महसूस कर सकते हैं । तनाव में वृद्धि होगी । कलह और विवाद आपके निजी संबंधों को बिगाड़ देंगे। आप और आपके दोस्त के बीच तकरार हो सकती है।

कुंभ: आपको आज कई तरह से तारीफें और पुरस्कार मिल सकते है। आपको अपना पूरा फोकस अपने लक्ष्य पर रखना चाहिए। आज आपको अनुकूल और लाभदायक परिणाम प्राप्त होंगे। किसी दोस्त या साथी के माध्यम से आय के अतिरिक्त स्रोत मिलने की सम्भावना है। काम की अधिकता आपको थोड़ा कमजोर कर सकती है, अपनी सेहत पर ध्यान दें।

मीन: आज का दिन शुभ रहेगा। शिक्षा प्राप्ति के प्रयासों में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। व्यापार के लिए दिन काफी अनुकूल है। आज कोई नई डील फाइनल कर सकते हैं। कार्यों में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। सहायता आसानी से मिलेगी। प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे।


Eclipses of 2020: साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)