9 नवंबर का इतिहास- नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भारतीय वैज्ञानिक हर गोविंद खुराना का 2011 में निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
9 नवंबर का इतिहास- नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भारतीय वैज्ञानिक हर गोविंद खुराना का 2011 में निधन

9 November History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 9 नवंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

9 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1794: रुसी सेनाओं ने पोलैंड की राजधानी वारसा पर कब्जा किया।
  • 1885: गोटलिएब देमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।
  • 1937: जापानी सेना ने चीन के शंघाई शहर पर कब्जा किया।
  • 1947: भारत सरकार ने सैन्य कार्यवाई द्धारा जूनागढ़ मुक्त कराया।
  • 1949: कोस्टारिका में संविधान को अंगीकार किया गया।
  • 1950: अमेरिका के लेखक विलियम फॉकनर को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया।
  • 1953: कंबोडिया को फ्रांस से आजादी मिली।
  • 1954: दार्जिलिंग में हिमालयन पर्वतारोहण की संस्थान की स्थापना की गई।
  • 1989: आज ही के दिन बर्लिन की दीवार ढहाई गई थी। बर्लिन की दीवार ने करीब तीन दशकों तक न सिर्फ जर्मनों को बल्कि पूरी दुनिया को बांट कर रखा।
  • 1989: ब्रिटेन में मृत्यु-दण्ड की सज़ा पर पूरी तरह से रोक लगाई गई।
  • 2000: उत्तराखण्ड का उत्तर प्रदेश से अलग राज्य के रूप में गठन।
  • 2001: भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को सम्बोधित किया।

9 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1877: मशहूर कवि मोहम्मद इक़बाल का जन्म।
  • 1889: प्रसिद्ध पत्रकार, राष्ट्रीय कार्यकर्ता और भारतीयता के समर्थक इन्द्र विद्यावाचस्पति का जन्म।
  • 1904: भारत के सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी पंचानन माहेश्वरी का जन्म।
  • 1931: जानेमाने भारतीय कवि, लेखक, भाषाविद, संविधान विशेषज्ञ और प्रसिद्ध न्यायविद लक्ष्मी मल्ल सिंघवी का जन्म।
  • 1936: प्रसिद्ध हिन्दी कवि सुदामा पांडेय ‘धूमिल’ का जन्म।

9 नवंबर को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)