9 अक्टूबर का इतिहास- अर्जेन्टीना के मार्क्सवादी क्रांतिकारी चे ग्वेरा और बसपा के संस्थापक कांशीराम का निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अक्टूबर का इतिहास- अर्जेन्टीना के मार्क्सवादी क्रांतिकारी चे ग्वेरा और बसपा के संस्थापक कांशीराम का निधन

09 October History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 09 अक्टूबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

9 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1776: अमेरिकी संसद ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम यूनाइटेट कॉलोनीज से बदलकर संयुक्त राज्य अमेरिका किया।
  • 1855: अमेरिकी आविष्कारक इसहाक सिंगर ने सिलाई मशीन मोटर का पेटेंट कराया।
  • 1874: स्विट्जरलैंड के बर्न में वर्ल्ड पोस्टल यूनियन की स्थापना की गई।
  • 1874: सभी देशों के बीच पत्रों का आवागमन और जनरल पोस्टल यूनियन के गठन हेतु बर्न, स्विटजरलैंड में 22 देशों ने एक संधि पर हस्ताक्षर किये। तभी से 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के रूप में मनाना शुरू हुआ।
  • 1876: स्कॉटिश वैज्ञानिक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल और उनके सहयोगी थॉमस वाट्सन ने पहली बार लंबे समय तक टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों के बीच दो मील की दूरी थी। इसके बाद 1947 में चलती हुई कार और प्लेन में बैठे दो लोगों ने बातचीत की थी।
  • 1920: अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रूपांतरित हुआ।
  • 1942: स्वतंत्रता सेनानी बीबी अमर कौर ने लाहौर जेल गेट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्हें गिरफ्तार कर अंबाला जेल भेजा गया।
  • 1949: स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर सी. राजगोपालाचारी ने आधिकारिक रूप से प्रादेशिक सेना का उद्घाटन किया।
  • 1998: पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत कानून को देश के सर्वाच्च कानून के रूप में अनुमोदित किया।
  • 2002: भौतिकी का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के रैमण्ड डेविस और जापान के कोषिबा को संयुक्त रूप से देने की घोषणा की गई।
  • 2006: गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की।
  • 2009: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने लूनर क्रेटर ऑब्जर्वेशन एंड सेंसिंग सेटेलाइट (एलसीआरओएसएस) को प्रक्षेपित किया।
  • 2012: लड़कियों की शिक्षा के प्रचार में अहम भूमिका अदा करने वाली मलाला को तालिबान ने उस समय गोली मारी थी, जब वह स्कूल जा रही थीं।

9 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1624: शाहजहाँ और मुमताज़ महल (नूरजहाँ) का सबसे छोटा पुत्र मुराद बख़्श का जन्म।
  • 1940: गीतकार और संगीतकार जॉन लेनन का जन्म।
  • 1945: प्रसिद्ध भारतीय सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान का जन्म।

9 अक्टूबर को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)