इतिहास में 9 मई- दुनिया का 7वां अजूबा ‘ताजमहल’ 1653 में बन कर तैयार हुआ

  • Follow Newsd Hindi On  
महिला दिवस: ताजमहल सहित सभी ASI संरक्षित स्मारकों में महिलाओं की एंट्री-फ्री

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 9 मई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

9 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


  • महाराणा प्रताप और अकबर के बीच 1576 में हल्दी घाटी का युद्ध शुरू हुआ।
  • विश्वविख्यात ऐतिहासिक इमारत ताजमहल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद 1653 में हुआ।
  • बॉम्बे (वर्तमान में मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्रामकार 1874 में शुरू हुई।
  • डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ 1946 में पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ था।
  • विश्व बैंक ने 1947 में अपना पहला ऋण फ्रांस को दिया था।
  • बर्थ कंट्रोल बिल वैध करने वाला अमेरिका 1960 में पहला देश बना।
  • पहली विद्युत टंकण मशीन 1975 में बनायी गयी।
  • गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस 2003 में पेश किया।
  • नासा ने 2009 में चांद पर पानी की खोज के टोही यान भेजा।
  • अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2012 में समलैंगिक विवाह को अपना समर्थन दिया।

9 मई को जन्मे व्यक्ति

  • उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा महाराणा प्रताप का जन्म 1540 में हुआ।
  • स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म 1866 में हुआ।
  • प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री स्नेहमयी चौधरी का जन्म 1935 में हुआ।

9 मई को हुए निधन

  • राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी भवानी दयाल संन्यासी का निधन 1959 में हुआ।
  • माउंट एवरेस्ट, हिमालय पर पहुँचने वाले सर्वप्रथम व्यक्ति तेनज़िंग नोर्गे का निधन 1986 में हुआ।
  • हिन्दी के जाने-माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का निधन 1995 में हुआ।
  • प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक और अभिनेता तलत महमूद का निधन 1998 में हुआ।

    इतिहास में 8 मई- भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का 1929 में जन्म


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)