दो बार क्वारंटीन पूरा कर बीवियों के घर लगाता था चक्कर, तीसरी बार आइसोलेट हुआ शख्स

  • Follow Newsd Hindi On  
दो बार क्वारंटीन पूरा कर बीवियों के घर लगाता था चक्कर, तीसरी बार आइसोलेट हुआ शख्स

कोरोना वायरस से बचाव और इसे फैलने से रोकने के लिए देशभर का प्रशासन तरह-तरह के तरीके आजमा रहा है ताकि इसे किसी हद तक रोका जा सके। लेकिन कुछ लोग अब भी बाज नहीं आ रहे हैं। दरअसल, केरल के मलप्पुरम के निवासी को कोरोना संदिग्ध होने के चलते 14 दिन के लिए हाउस क्वारंटीन किया गया था समय पूरा होने के बाद यह शख्स अपनी पत्नी के घर पहुंच गया जिसके बाद इसे दो बार 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया। कुछ दिन बाद यही शख्स तीसरी लॉकडाउन का उल्लंघन कर अपनी दूसरी पत्नी के घर पहुंच गया। जिसके बाद प्रशासन ने इसे अब तीसरी बार आइसोलेट किया है।

खबरों के मुताबिक, मलप्पुरम में रहने वाले इस शख्स को पिछले एक महीने में दो बार यानी 28 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया था। लॉकडाउन के बावजूद यह शख्स कायकुलम से नीलांबुर और फिर नीलांबुर से कायकुलम का चक्कर लगा रहा है। दरअसल, इसकी दो पत्नियां हैं, जो दो अलग-अलग जगहों पर रहती हैं। क्वारंटीन और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के कारण कायाकुलम की पुलिस ने शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है।


पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह शख्स कोरोना संदिग्ध पाया गया था जिसके बाद इसे 14 दिन के होम क्वारंटीन में रहने को कहा गया। समय पूरा होते यह शख्स 20 अप्रैल को अपनी दूसरी पत्नी के पास नीलांबुर पहुंच गया। वहां के स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी तो उसे फिर से 14 दिन के क्वारंटीन में रख दिया गया।

इसके बावजूद यह शख्स नहीं माना। 14 दिन का समय दोबारा पूरा करने के बाद यह शख्स सोमवार को फिर कायाकुलम पहुंच गया। सूत्रों के मुताबिक, यह शख्स सामान ढोने वाली गाड़ियों में बैठकर कायाकुलम पहुंचा। हालांकि प्रशासन इस शख्स को अब तीसरी बार होम क्वारंटीन रहने के लिए कहा है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)