आईपीएल नीलामी : अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई ने 20 लाख में खरीदा

  • Follow Newsd Hindi On  

चेन्नई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को गुरुवार को चेन्नई में जारी आईपीएल-2021 नीलामी में मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में खरीद लिया।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था और मुंबई ने उन्हें इसी बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा। वह हाल में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेले थे और वह पिछले कुछ समय से मुंबई इंडियंस की टीम के साथ ट्रेनिंग करते आ रहे थे।


अर्जुन के पिता सचिन भी अपने समय में मुंबई इंडियंस के लिए ही आईपीएल में खेल चुके हैं।

अर्जुन के अलावा आकाश सिंह को राजस्थान ने 20 लाख रुपये में, कोलकाता ने पवन नेगी को 50 लाख रुपये में और वेंकटेश अय्यर को 20 लाख रुपये में खरीदा।

–आईएएनएस


ईजेडए-जेएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)