आईपीएल नीलामी : युवराज, गुप्टिल को मिला खरीददार

  • Follow Newsd Hindi On  

 जयपुर, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के पहले दौर की नीलामी में खाली हाथ रहने वाले युवराज सिंह को आखिरकार खरीददार मिल गया।

  युवराज को मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया है। मुंबई ने युवराज को उनकी बेस प्राइस एक करोड़ रुपये में ही अपने साथ जोड़ा है।


बीते सीजन किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलने वाले युवराज को टीम ने इस साल रिटेन नहीं किया था। मंगलवार को हुई नीलामी में पहले दौर में उन्हें किसी ने नहीं खरीदा था लेकिन नीलामी खत्म होने के करीब मुंबई ने उनकी कीमत लगा दी।

युवराज के साथ ही नीलामी की शुरुआत में न बिकने वाले न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को भी उनकी बेस प्राइस एक करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद में अपने साथ जोड़ा।

घरेलू सत्र में लगातार अच्छा खेलने वाले हरफनमौला खिलाड़ी जलज सक्सेना को दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। दिल्ली ने ही वेस्टइंडीज के कीमो पॉल को बेस प्राइस 50 लाख में अपने साथ जोड़ा है।


दिल्ली ने हालांकि शेन रदरफोर्ड को उनकी बेस प्राइस 40 लाख से ज्यादा कीमत दो करोड़ में अपने साथ जोड़ा है।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)