आज भाजपा में शामिल होंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया

  • Follow Newsd Hindi On  
Scindia reached rss the headquarters for the first time after joining BJP

नई दिल्ली। कांग्रेस छोड़ने के एक दिन बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज(बुधवार को) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में शामिल होंगे। पूर्व सांसद और केन्द्रीय मंत्री दोपहर 12:30 बजे भाजपा की सदस्यता लेंगे। वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगे।

सिंधिया ने मंगलवार को भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद इन दोनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की थी।


इन बैठकों के बाद सिंधिया ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया था। इस्तीफे में तारीख सोमवार 9 मार्च की थी।


इस मुस्लिम नेता ने भाजपा आलाकमान से कराई सिंधिया की डील, मध्य प्रदेश में चलाया ‘ऑपरेशन लोटस’

MP: सिंधिया समर्थक 6 मंत्रियों को बर्खास्त करने की सिफारिश

मध्यप्रदेश दोहरा रहा इतिहास, सिंधिया परिवार के कारण दूसरी बार जा रही कांग्रेस सरकार!


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)