Aaj Ka Rashifal 29 April 2021: जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
Aaj Ka Rashifal 2 october: इस राशि के लोग नए काम में लगाएं पैसा, देखें अपना आज का राशिफल

  Aaj Ka Rashifal 29 April 2021 : आज हम आपको 29 अप्रैल 2021 दिन शुक्रवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।

आज शुक्रवार के दिन आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? आज किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए Aaj Ka Rashifal में।


Mesh Rashi 29 April 2021 Ka Rashifal: मेष राशि वाले लोगों को रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में आपके कामकाज की बड़े अधिकारी प्रशंसा कर सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी। आप किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। आप अपने व्यापार में नए-नए प्रयोग करेंगे, जिसका आपको अच्छा परिणाम मिल सकता है। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है।

वृषभ राशि

Vrishabha Rashi 29 April 2021 Ka Rashifal: वृषभ राशि वाले लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए क्योंकि किसी के साथ बेवजह कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। सेहत कमजोर रहेगी। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। शरीर में थकान महसूस हो सकती है। पैसों का लेनदेन करते समय जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। व्यापार की गति धीमी हो सकती है। आमदनी सामान्य रहेगी। इसलिए खर्चों पर कंट्रोल रखें।

मिथुन राशि

Mithun Rashi 29 April 2021 Ka Rashifal: मिथुन राशि वाले लोगों का आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। मित्रों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। आप किसी सफल यात्रा पर जा सकते हैं। शत्रु सक्रिय रहेंगे, यह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। अचानक किसी बात को लेकर मानसिक चिंता बढ़ सकती है। आप नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी मत होने दीजिए।


कर्क राशि

Kark Rashi 29 April 2021 Ka Rashifal: कर्क राशि वाले लोगों का आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। कोई उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है। घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात हो सकती है। कारोबार अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कोई जोखिम उठाने का साहस कर सकते हैं। बुद्धि के प्रयोग से आप अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा।

 

सिंह राशि

Singh Rashi 29 April 2021 Ka Rashifal: सिंह राशि वाले लोगों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल हो सकते हैं। घरेलू जरूरतों की चीजों की खरीदारी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। शेयर मार्केट व म्यूचुअल फंड में मन मुताबिक फायदा मिलेगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि

Kanya Rashi 29 April 2021 Ka Rashifal: कन्या राशि वाले लोगों का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। खानपान में सुधार करने की जरूरत है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। आमदनी से ज्यादा खर्च बढ़ सकते हैं, जिसकी वजह से कर्ज लेना पड़ सकता है। आमदनी में भी कमी आएगी। कीमती चीजों को संभाल कर रखना होगा। व्यापार ठीक ठाक चलेगा। आप बेकार की बातों पर ध्यान मत दीजिए।

तुला राशि

Tula Rashi 29 April 2021 Ka Rashifal: तुला राशि वाले लोगों का आज का दिन सामान्य रहेगा। आप कोई नया काम करने का मन बना सकते हैं। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी के क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आमदनी बढ़ सकती है। आप किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक राशि

vrishchik Rashi 29 April 2021 Ka Rashifal: वृश्चिक राशि वाले लोगों के कार्यस्थल में आज सुधार और परिवर्तन होने की संभावना है। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं फलीभूत होंगी। आपको अपने द्वारा की गई मेहनत का तत्काल लाभ नहीं मिल पाएगा। निवेश संबंधित कामों में आप जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। आमदनी के स्रोत हासिल होंगे। रुके हुए कार्य गति पर आ सकते हैं। आप जोखिम उठाने का साहस करेंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा।

 

धनु राशि

Dhanu Rashi 29  April 2021 Ka Rashifal: धनु राशि वाले लोगों का आज मन अध्यात्म की तरफ अधिक रहेगा। सत्संग से लाभ मिल सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। आसपास का वातावरण सुखद रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

मकर राशि

Makar Rashi 29 April 2021 Ka Rashifal: मकर राशि वाले लोगों को आज स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आप अपने गुस्से और उत्तेजना पर काबू रखें। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। चोट या दुर्घटना होने से बड़ी हानि होने की आशंका नजर आ रही है, विशेष सावधानी बरतनी होगी। लेनदेन में जल्दीबाजी ना करें। आमदनी बनी रहेगी। व्यापार सामान्य चलेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें।

कुंभ राशि

Kumbh Rashi 29 April 2021 Ka Rashifal: कुंभ राशि वाले लोगों का आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी सफल यात्रा पर जा सकते हैं। लाभ के कई अवसर हाथ लगेंगे। कारोबार में लाभदायक स्थिति बन रही है। नौकरी के क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। घर-बाहर खुशी का माहौल निर्मित होगा। पैसों के लेनदेन में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा हानि होने की आशंका बन रही है।

मीन राशि

Meen Rashi 29 April 2021 Ka Rashifal: मीन राशि वाले लोगों का आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। भूमि-भवन से संबंधित कामों में फायदा मिल सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आमदनी के नए स्रोत हासिल हो सकते हैं। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। चारों तरफ से सफलता मिलने के योग हैं। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। मानसिक चिंता और तनाव दूर होगा।

 

आपकी कुंडली और राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में जो भी घटनाएं घटित हो रही हैं उनमें आज का राशिफल 29 अप्रैल 2021 Aaj Ka Rashifal 29 April 2021 Rashifal in Hindi से कुछ भिन्नता हो सकती है, अगर आप अपने राशिफल की सटीक जानकारी चाहते हैं तो इसके लिए आप किसी ज्योतिष से संपर्क करें।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)