आजसू प्रमुख सुदेश महतो सिल्ली से जीते

  • Follow Newsd Hindi On  

रांची, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)| पूर्व उप मुख्यमंत्री व ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी (आजसू) के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सिल्ली विधानसभा सीट पर 20,000 वोटों से जीत दर्ज की। महतो ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) उम्मीदवार सीमा देवी को करीब 20,000 वोटों से हराया है। महतों को 81,533 वोट मिले और सीमा देवी को 61,544 वोट मिले। महतो की पार्टी दो सीटों पर और बढ़त बनाए हुए है।

सीमा देवी ने इस सीट पर 2018 में जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने पति और तत्कालीन विधायक अमित महतो को झारखंड विधानसभा द्वारा अयोग्य करार दिए जाने के बाद चुनाव में जीत दर्ज की थी।


अमित महतो को रांची कोर्ट ने आपराधिक मामले में दोषी करार दिया था।

सुदेश, 2014 के विधानसभा चुनावों में अमित से हार गए थे और इसके बाद हुए उपचुनावों में झामुमो उम्मीदवार अमित महतो की पत्नी सीमा महतो से भी हार गए। सुदेश महतो 2000 से इस सीट पर काबिज थे, लेकिन वह अमित महतो से 2014 में हार गए।

भाजपा ने उस समय सिल्ली में अपना उम्मीदवार नहीं खड़ा किया था, क्योंकि आजसू उसकी सहयोगी थी, लेकिन इस बार मतभेदों की वजह से दोनों ने अपना उम्मीदवार खड़ा किया।


कांग्रेस ने भी निर्वाचन क्षेत्र से कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा किया, क्योंकि उसका झामुमो के साथ गठबंधन था।

इस सीट से कुल 15 उम्मीदवार मैदान में थे, जिसमें चार निर्दलीय थे।

सिल्ली, रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)