आलिया पढ़ रहीं हैरी पॉटर किताब, बहन शाहीन को हुआ गर्व

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। आलिया भट्ट की बहन शाहीन को गर्व है कि अभिनेत्री आखिरकार ‘हैरी पॉटर’ की किताब पढ़ने लगीं।

शाहीन ने एक सोफे पर किताब पढ़ते हुए आलिया की एक तस्वीर साझा की।


शाहीन ने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, “आखिरकार वह हैरी पॉटर के सभी संस्करणों को पढ़ रहीं है। मुझे गर्व है।”

गुरुवार को विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर, आलिया ने इंस्टाग्राम पर ‘हैरी पॉटर एंड द फिलॉस्फर स्टोन’ नामक किताब के साथ एक फोटो साझा किया था।

अभिनेत्री ने 22 अप्रैल को, पृथ्वी दिवस मनाने के लिए एक कविता लिखी थी, जो प्रसंशकों को बहुत पसंद आई।


अभिनय की बात करें तो आलिया को अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में देखा जाएगा, जिसमें अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर भी हैं।

–आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)