आलोक नाथ पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 21 नवंबर (आईएएनएस)| मुंबई पुलिस ने एक महीने पहले लेखिका व निर्माता विनिता नंदा द्वारा की गई शिकायत के बाद फिल्म अभिनेता आलोक नाथ पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पीड़ित ने 17 अक्टूबर को ओशिवरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद आलोक नाथ ने पीड़िता के खिलाफ मानहानि का मामला मुंबई मजिस्ट्रेट अदालत में दाखिल किया था।


विनिता नंदा ने अपनी शिकायत में अन्य बातों के अलावा आलोक नाथ पर 19 साल पहले कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। उस दौरान आलोक नाथ व विनिता नंदा साथ काम कर रहे थे।

आलोक नाथ ने पीड़ित द्वारा लगाए गए सभी आरोपों से इनकार किया। उन्होंने महिला से लिखित माफी व एक रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग करते हुए मानहानि का मामला दर्ज किया।

इससे पहले सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ने दुष्कर्म के आरोपों के सामने आने पर आलोक नाथ को एसोसिएशन से निष्कासित कर दिया था।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)