आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री ने कमला हैरिस को जीत पर बधाई दी

  • Follow Newsd Hindi On  

अमरावती, 8 नवंबर (आईएएनएस) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने रविवार को कमला हैरिस को अमेरिकी उपराष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, डेमोक्रेट या रिपब्लिकन, राजनीति से अलग, हम कमला हैरिस के लिए खुश और गर्व महसूस कर रहे हैं, जो भारतीय मूल की हैं और अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनी हैं। बधाइयां और शुभकामनाएं।भगवान आपका भला करे और आपका मार्गदर्शन करें।


पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू ने जो बाइडन को अमेरिकी राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है।

नायडू ने ट्वीट किया, संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुने जाने के लिए हार्दिक बधाई, जो बाइडन। आपको ऑफिस में हर सफलता मिले।

विपक्ष के नेता ने भी हैरिस को बधाई दी। उन्होंने लिखा, एक महिला कुछ भी बन सकती है जो वह बनना चाहती है! संयुक्त राज्य अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति चुने जाने पर कमला हैरिस को बधाई। उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय-अमेरिकियों के लिए और हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है।


इस बीच तेलंगाना के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के.टी. रामा राव ने हैरिस और बाइडन को बधाई दी।

उन्होंने लिखा, क्या संदेश दिया है। बेहतरीन ढंग से पेश किया। बहुत सारी युवा महिलाओं और भिन्न रंग के लोगों को प्रेरित करने के लिए, सपना देखने के लिए बाध्य करने के लिए आपको बधाई देते हैं मैडम वीपी कमला हैरिस और राष्ट्रपति बाइडन।

–आईएएनएस

एमएनएस/आरएचए

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)