आप के लिए सदर बाजार संसदीय क्षेत्र जीतना होगा आसान!

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी के व्यापारिक केंद्रों में से एक, दिल्ली का सदर बाजार हमेशा से ही सत्ताधारी पार्टी का साथ देता रहा है। इस बार भी यहां 2020 के विधानसभा चुनाव में एक त्रिकोणीय मुकाबले में उच्चस्तरीय चुनावी लड़ाई देखने को मिलेगी।

वर्ष 2015 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवीन कुमार जैन और कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे अजय माकन को हराते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के सोम दत्त ने यह सीट जीती थी। दत्त को जैन और माकन क्रमश: 27.83 व 13.69 की तुलना में 56.60 प्रतिशत वोट मिले थे।


यहां तक की वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में भी यहां से तीन बार से कांग्रेस विधायक रहे राजेश जैन को आप के दत्त ने हराया था।

सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र आनंद नगर, आनंद पर्वत, बाग कारखान, किशन गंज, बहादुर गढ़ रोड, बारा हिंदू राव, बेरी वाला बाग, चंदर शेखर आजाद कॉलोनी, दया बस्ती, पूर्वी मोती बाग, गुलाबी बाग, हरिजन बस्ती, न्यू रोहतक रोड, इंदर लोक, कश्मीरी बाग, ललिता ब्लॉक, पदम नगर, पहाड़ी धीरज, प्रताप नगर, पुलबंगश, रोशनारा रोड, रुई मंडी, सराय बस्ती, सराय रोहिल्ला, सुभद्रा कॉलोनी, तुलसी नगर और अन्य क्षेत्रों को कवर करता है। यहां 1.84 लाख मतदाता हैं, इसमें से 84 हजार महिला मतदाता हैं।

यह क्षेत्र अधिकतर व्यापारियों का रहा है। 1998 से 2013 तक शीला दीक्षित के नेतृत्व वाली कांग्रेस के समय में इस सीट का प्रतिनिधित्व राजेश जैन ने पुरानी दिग्गज पार्टी के लिए तीन बार किया था। जैन से पहले 1993 में पहली बार भाजपा के हरि कृष्ण ने चुनाव में कांग्रेस के हरचरण सिंह जोशी को हराकर सीट का प्रतिनिधित्व किया था।


दिल्ली में 8 फरवरी को चुनाव होने हैं और 11 फरवरी को मतों की गिनती की जाएगी।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)