6 दिन बाद एक्टर एजाज खान को मिली जमानत, ट्वीट कर फैंस का किया शुक्रिया

  • Follow Newsd Hindi On  
6 दिन बाद एक्टर एजाज खान को मिली जमानत, ट्वीट कर फैंस का किया शुक्रिया

पिछले दिनों फेसबुक पर कथित भड़काऊ भाषण के आरोप में गिरफ्तार हुए एक्टर एजाज खान (Ajaz Khan) को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने उन्हें 1 लाख रुपये की जमानत पर छोड़ दिया है। इसकी जानकारी एजाज खान ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को दी है। एक्टर ने जमानत मिलने पर खुशी जताते हुए भी एक ट्वीट किया।

उन्होंने जमानत पर छुटने की खुशी में अपने फैंस का शुक्रिया करते हुए लिखा, ‘शुक्रिया आप सभी कि प्रार्थना और शुभकामनाओं के लिए। आखिर न्याय की जीत हुई। इसके लिए मैं अपने वकील नजनीन खत्री और जौहेब शेख का आभार व्यक्त करता हूं।’


उल्लेखनीय है 16 अप्रैल  रात 12.30 बजे एजाज खान (Ajaz Khan) ने अपने फेसबुक (Facebook) से लाइव वीडियो चलाया था। जो ट्विटर (Twitter) पर भी शेयर किया गया था। इस वीडियो में उन्होंने कहा था कि चींटी मर गई मुसलमान जिम्मेदार, हाथी मर गया मुसलमान जिम्मेदार, किसी नेता के घर बच्चा पैदा हो गया मुसलमान जिम्मेदार, दिल्ली में भूकंप आया सारे मुलसमान जमीन में घुसे और जमीन को हिला डाला। हर चीज के लिए मुसलमान जिम्मेदार। लेकिन ये साजिश कर कौन रहा है क्या कभी सोचा है आपने? इस तरह वह बहुत सारे सवाल करते हुए सुने जा सकते हैं।


इसके अलावा उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार कोरोना वायरस को छुपाने के लिए हिंदू मुसलान कर रही है। साथ ही उन्होंने टीवी पत्रकारों पर हिंदू मुसलमान करने का आरोप लगाया था। उन्होंने बांद्रा में ट्रेने के लिए इकट्ठे करवाने का आरोप भी उन्होंने बीजेपी पर लगाया था। एजाज खान ने वीडियो में अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया था। जिसके चलते सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी।

इसके बाद उन्हें 18 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। उन्हें मानहानि, अभद्र भाषा और आदेशों के उल्लंघन के आरोप में हिरासत में लिया गया। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153A, 121, 117, 188, 501, 504, 505(2) के तहत केस दर्ज किया गया था।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)