एक्टर ऋषि कपूर का निधन- अभिताभ बच्चन

  • Follow Newsd Hindi On  
ऋषि कपूर के निधन पर पीएम मोदी समेत कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों ने जताया दुख

बॉलीवुड के प्रसिद्ध  अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन  हो गया है। वह 67 साल के थे।  उनके निधन की जानकारी अमिताभ बच्चन ने गुरुवार 30 अप्रैल को अपने ट्विटर हैंडल से दी है।

 


बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। रणधीर कपूर ने बताया कि जिसके चलते उन्हें बुधवार को मुबंई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उनके बेटे और रणबीर कपूर और पत्नी नीतू कपूर उनके साथ ही रहते थे। गुरुवार 30 अप्रैल को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी और 67 साल की उम्र में वह दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। इसकी जानकारी खुद बॉलीवुड के महानायक अभिताभ बच्चन ने सुबह ट्वीट कर दी है।


इसी साल के शुरुआत में ऋषि कपूर दिल्ली में फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ की शूटिंग में व्यस्त थे और इस दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बाद में उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा जा रहा है कि वो कैंसर से पीड़ित थे।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)