नेहरू पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर एक्ट्रेस पायल रोहतगी गिरफ्तार, ट्वीट कर लिखा- अभिव्यक्ति की आजादी एक मजाक है

  • Follow Newsd Hindi On  
नेहरू पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर एक्ट्रेस पायल रोहतगी गिरफ्तार, ट्वीट कर लिखा- अभिव्यक्ति की आजादी एक मजाक है

अक्सर विवादों में बनी रहने वाली एक्ट्रेस पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने अहमदाबाद से रविवार सुबह हिरासत में ले लिया है। बूंदी पुलिस ने पायल को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और उनके पिता मोतीलाल नेहरू के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए हिरासत में लिया है।

पायल रोहतगी ने ट्वीट कर बताया, “मुझे राजस्थान पुलिस ने मोतीलाल नेहरू पर विडियो बनाने के लिए गिरफ्तार कर लिया है जिसे मैंने गूगल से जानकारी ले कर बनाई थी। अभिव्यक्ति की आजादी एक मजाक है।” साथ ही साथ पायल ने प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्रालय को टैग भी किया है।



गौरतलब है कि पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और उनके पिता मोतीलाल नेहरू पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए पायल रोहतगी के खिलाफ आईटी ऐक्ट की धारा 66 और 67 के तहत केस दर्ज किया था। पायल रोहतगी के खिलाफ एक वीडियो में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। पायल पर स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू के परिवार के खिलाफ वीडियो में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पत्नी को बदनाम करने का भी आरोप लगाया गया था।

क्या कहा था पायल रोहतगी ने?

पायल रोहतगी ने स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। पायल ने एक विडियो जारी कर दावा किया था, “मुझे लगता है कि कांग्रेस परिवार ट्रिपल तलाक के खिलाफ इसलिए था क्योंकि मोतीलाल नेहरू की पांच पत्नियां थीं। साथ ही मोतीलाल नेहरू जवाहरलाल नेहरू के सौतेले पिता थे।” पायल ने अपने दावे के पीछे ऐलिना रामाकृष्णा द्वारा लिखी एक बयॉग्रफी का भी हवाला दिया।


मुंबई: जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने पर पायल रोहतगी ने किया विवादित पोस्ट, मामला दर्ज

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)