अधिकांश मुख्यमंत्री आंशिक छूट के साथ लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में : नारायणसामी

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वेलु नारायणसामी ने सोमवार को यहां वीडियो लिंक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के बाद कहा कि अधिकांश राज्यों ने लॉकडाउन जारी रखने के लिए कहा है और केंद्र सरकार से निर्णय लेने का आग्रह किया है।

नारायणसामी ने यहां वीडियो लिंक के जरिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “बैठक में आम सहमति यह थी कि लॉकडाउन आंशिक रूप से जारी रहना चाहिए।”


उन्होंने कहा कि ज्यादातर मुख्यमंत्रियों का मानना था कि चूंकि कोरोनोवायरस के मामलों की संख्या बढ़ रही है, इसलिए सतर्क रुख होना चाहिए और आर्थिक गतिविधियों को धीरे-धीरे शुरू करना चाहिए। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कहा कि लॉकडाउन जारी रहना चाहिए।

जब मुख्यमंत्रियों ने आर्थिक पैकेज का मुद्दा उठाया, तो उन्हें प्रधानमंत्री से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला, जिन्होंने कोविड को रोकने के लिए राज्यों खासकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रयासों की तारीफ की।

प्रवासियों के मुद्दे को उठाते हुए, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें केंद्र सरकार द्वारा उनके मूल स्थानों पर भेज देना चाहिए। प्रधानमंत्री ने विदेशों में फंसे छात्रों के मुद्दे पर प्रतिक्रिया नहीं दी।


कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक गतिविधियों को धीरे-धीरे शुरू किया जाना चाहिए।

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में कोरोनावायरस के केवल तीन मामले सामने आए हैं और 2,000 से अधिक लोग सेल्फ-क्वारंटीन में हैं।

–आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)