अफगानिस्तान : अमेरिकी हवाई हमले में शीर्ष तालिबान कमांडर मारा गया

  • Follow Newsd Hindi On  

इस्लामाबाद, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)| अफगानिस्तान में एक अमेरिकी हवाई हमले में तालिबान का एक शीर्ष कमांडर मारा गया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, तालिबान अधिकारियों ने रविवार को कहा कि अब्दुल मनान तालिबान के एक प्रमुख क्षेत्र, दक्षिण हेलमंड प्रांत का छद्म गवर्नर था।


हेलमंड देश में मादक पदार्थ तस्करी का केंद्र है और तालिबान मादक पदार्थो के कारोबार पर कर वसूलता है।

तालिबान के तीन अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मनान शनिवार को मारा गया।

मनान की मौत तालिबान के लिए 2016 के बाद सबसे बड़ा झटका है। वर्ष 2016 में पाकिस्तान के पश्चिमी हिस्से में एक अमेरिकी ड्रोन हमले में संगठन का नेता, अख्तर मंसूर मारा गया था।


तालिबान सूत्रों ने कहा कि ताजा हमला हेलमंड प्रांत में संगीन कस्बे के पास किया गया था।

मनान तालिबान में एक सर्वाधिक रसूख वाला व्यक्ति था और उसे एक कट्टरपंथी माना जाता था। मादक पदार्थो के कारोबार पर उसके नियंत्रण के कारण तालिबान के अंदर उसकी एक स्वतंत्र आवाज थी। उसे हेलमंड में तालिबान की सफलता के पीछे की ताकत के रूप में जाना जाता था।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)