अफ्रीका में एक हजार से अधिक चीनी सहयोग परियोजनाएं जारी

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। 2 अक्तूबर को चीनी उद्यम द्वारा तैयार किया जा रहा अंगोला के मालानज प्रांत का कबड्डी राजमार्ग सफलतापूर्वक पूरा हो गया।

कबड्डी राजमार्ग की कुल लंबाई 63.5 किलोमीटर है, जो अंगोला में राष्ट्रीय मुख्य सड़क का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह क्षेत्र चावल और मत्स्य उत्पादों से समृद्ध है। इस राजमार्ग की निर्माण योजना पूरी होने के बाद परिवहन दक्षता उन्नत होगी और स्थानीय क्षेत्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।


कोविड-19 महामारी फैलने की स्थिति में अफ्रीका में चीनी उद्यम कठिनाइयों को दूर कर उत्पादन कर रहे हैं, जिससे बेल्ट एंड रोड पहल की परियोजनाओं के संचालन की गारंटी की जा रही है। चीनी विदेश मंत्रालय के अफ्रीका विभाग से मिली खबर के अनुसार, अफ्रीका में 1 हजार 1 सौ से अधिक चीनी सहयोग परियोजनाओं का संचालन जारी है। बड़ी संख्या में तकनीकी और श्रमिक कर्मचारी काम कर रहे हैं।

इस वर्ष के पिछले 6 महीनों में चीन और अफ्रीका के बीच व्यापार राशि 80 अरब अमेरिकी डॉलर से भी अधिक रही। अफ्रीका में चीन का निवेश 1.7 प्रतिशत अधिक रहा, जिससे चीन और अफ्रीका के बीच सहयोग का लचीलापन और जीवन शक्ति दिखाई गई।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)


— आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)