अफ्रीका में कोरोना मामलों की संख्या 20 लाख से अधिक

  • Follow Newsd Hindi On  

अडिस अबाबा, 22 नवंबर (आईएएनएस)। अफ्रीका महाद्वीप में कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या 2,043,462 पहुंच गई है और यहां रविवार तक इस महामारी से कुल 49,099 लोगों की मौत हो चुकी है। अफ्रीका सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन ने यह जानकारी दी।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार महाद्वीप में अब तक कुल 1,728,682 लोग कोरोना से उबर चुके हैं।


महाद्वीप में सबसे अधिक कोरोना मामले दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, मिस्र और इथियोपिया में आए।

दक्षिण अफ्रीका और आसपास के देशों में तो हालात काफी खराब हैं। मामलों और मौतों के मामले में ये सबसे ज्यादा प्रभावित अफ्रीकी देश है।

–आईएएनएस


एवाईवी-एसकेपी

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)