अफ्रीका में कोरोना मामलों की संख्या 25 लाख के पार पहुंची

  • Follow Newsd Hindi On  

अदिस अबाबा, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। अफ्रीकी महाद्वीप में कोविड-19 मामलों की संख्या सोमवार को 25,08,815 तक पहुंच गई, वहीं महामारी के कारण मरने वालों की संख्या 59,099 हो गई। अफ्रीका रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (अफ्रीका सीडीसी) ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, महाद्वीपीय रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 से संक्रमित कुल 21,08,302 लोग सोमवार दोपहर तक ठीक हो चुके थे।


कोरोना मामलों की संख्या के मामले में सबसे अधिक प्रभावित अफ्रीकी देशों में दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, मिस्र और इथियोपिया हैं, जो कि अफ्रीका सीडीसी के आंकड़ों ने दर्शाया है।

9,21,922 मामलों के साथ दक्षिण अफ्रीका सबसे ज्यादा प्रभावित है। देश में सबसे ज्यादा मौतें भी हुई हैं, जिनकी संख्या 24,691 है।

अफ्रीका सीडीसी ने कहा कि मोरक्को 4,17,125 मामलों और 6,957 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है। उसके बाद 1,25,555 मामलों और 7,098 मौतों के साथ मिस्र है।


इथियोपिया पूर्वी अफ्रीका का कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश और अफ्रीकी महाद्वीप का चौथा सबसे अधिक प्रभावित देश है। इथियोपिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक 1,19,951 मामले और 5,373 मौतें दर्ज हुई हैं।

जैसा कि अफ्रीकी महाद्वीप में कोविड-19 मामलों और मौतों में वृद्धि हुई है, अफ्रीकी यूनियन (एयू) आयोग ने हाल ही में अपने सदस्य राज्यों को राष्ट्रीय कोविड-19 परीक्षण क्षमता बढ़ाने के तत्काल प्रयास के तहत रैपिड एंटीजन परीक्षण के रोलआउट को प्राथमिकता देने के लिए कहा है।

–आईएएनएस

वीएवी-एसकेपी

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)