अफ्रीकी संघ ने महामारी रोधी सामग्री के लिए जताया चीन का आभार

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। 23 अक्टूबर को अफ्रीकी संघ स्थित चीनी मिशन ने चीन सरकार की ओर से एक बार फिर अफ्रीकी संघ को महामारी विरोधी सामग्री दान की।

अफ्रीकी संघ के उपाध्यक्ष थॉमस क्वेसी क्वाटी ने अफ्रीकी संघ आयोग के अध्यक्ष मूसा फाकी की ओर से सहायता देने के लिए चीन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चीन ने महामारी से लड़ने में अफ्रीका और दुनिया के लिए एक मिसाल पेश की है।


चीन-अफ्रीका मित्रता राष्ट्रीय मुक्ति के कठिन दौर से गुजरी है और दुख व सुख साथ सहन करने और हाथ मिलाकर महामारी के मुकाबले में परिष्कृत हो रही है। इसे बहुपक्षवाद और निष्पक्षता व न्याय को बनाए रखने के अभ्यास में लगातार गहराया गया है। अफ्रीकी संघ आयोग चीन के साथ सहयोग बढ़ाते हुए चीन-अफ्रीका व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और उच्च स्तर पर उन्नत करने को तैयार है।

अफ्रीकी संघ के लिए चीनी मिशन के राजदूत ल्यू यूशी ने कहा कि अफ्रीकी संघ और अफ्रीकी देशों के संयुक्त प्रयासों से अफ्रीका ने महामारी के खिलाफ लड़ाई में उम्मीद से अधिक परिणाम हासिल किया, जिसे दुनिया की प्रशंसा मिली। महामारी के प्रकोप के बाद से चीन और अफ्रीका एक दूसरे का समर्थन करते हुए एक साथ तूफान का सामना कर रहे हैं, जिससे महामारी से लड़ने में एकता की एक अच्छी कहानी तैयार हुई है।

अब तक चीन सरकार ने अफ्रीकी देशों और अफ्रीकी संघ को 400 टन से अधिक आपात महामारी-रोधी सामग्री भेजी है और दस से अधिक अफ्रीकी देशों में चिकित्सा विशेषज्ञ टीमें भेजी हैं। हजार से अधिक चिकित्सकों ने अफ्रीकी महाद्वीप में लोगों के साथ महामारी का समान मुकाबला किया। 42 अफ्रीकी देशों के 46 अस्पतालों के साथ चीन-अफ्रीका अस्पताल सहयोग स्थापित करने के लिए प्रारंभिक पुष्टि की गयी।


( साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग )

— आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)