मिशन महाराष्ट्र के बाद अब गोवा पर शिवसेना की नजर, संजय राउत बोले- जल्द ही दिखेगा चमत्कार

  • Follow Newsd Hindi On  
Karachi Sweets: संजय राउत ने कराची स्वीट्स का किया समर्थन, कहा, 'नाम बदलने की मांग रखना शिवसेना का आधिकारिक रुख नहीं है'

मिशन महाराष्ट्र सफल होने के बाद अब शिवसेना के निशाने पर पड़ोसी राज्य गोवा है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति खत्म हो गई है, अब हमारी नजर गोवा की राजनीति पर है। उन्होंने कहा कि हम पूरे देश में गैर बीजेपी मोर्चा बनाना चाहते हैं। इसकी शुरुआत महाराष्ट्र से हो गई है। अब हमारा ध्यान गोवा पर है। गोवा के बाद हम पूरे देश में फ्रंट बनाएंगे।

संजय राउत ने फडणवीस को विरोधी दल का नेता बनने की दी बधाई

संजय राउत ने कहा कि तीन विधायकों के साथ गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री विजई सरदेसाई, शिवसेना के साथ गठबंधन कर रहे हैं। एक नया राजनीतिक मोर्चा गोवा में आकार ले रहा है, ठीक वैसे ही जैसे महाराष्ट्र में हुआ था। जल्द ही गोवा में आपको एक चमत्कार दिखाई देगा।



क्या है गोवा का सियासी समीकरण

आपको बता दें कि 40 सदस्यों वाली गोवा विधानसभा का चुनाव 2017 में हुआ था। लेकिन चुनाव के बाद किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। इस चुनाव में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 17 और बीजेपी ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी ने 3, गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने 3 और एनसीपी को एक सीट पर जीत मिली थी। बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गई थी।

मगर रातों-रात 10 कांग्रेसी विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे। इस वजह से बीजेपी की संख्या 27 हो गई और पार्टी ने सरकार बना ली थी। तब मनोहर पर्रिकर को मुख्यमंत्री बनाया गया था। उनके निधन के बाद बीजेपी के प्रमोद सावंत सीएम बने।


पणजी विधानसभा उपचुनाव : भाजपा दिवंगत मनोहर पर्रिकर की सीट हारी

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)