रामायण-महाभारत के बाद दूरदर्शन का एक और तोहफा, 27 साल बाद दोबारा हो रही है ‘श्रीकृष्णा’ की वापसी

  • Follow Newsd Hindi On  
रामायण-महाभारत के बाद दूरदर्शन का एक और तोहफा, 27 साल बाद दोबारा हो रही है 'श्रीकृष्णा' की वापसी

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन जारी है। हालांकि लोगों को घरों में कैद होकर रहने से बोरियत का अहसास हो रहा था। जिसके बाद लोगों ने सरकार से 80 के दशक के धारावाहिक रामायण और महाभारत को फिर से प्रसारित करने की मांग की थी। जिसे सरकार ने मान लिया था। ये दोनों ऐतिहासिक सीरियल रोज सुबह-शाम दूरदर्शन पर दिखाए जा रहे हैं।

ट्विटर पर यूजर्स ने की दूरदर्शन से शिकायत, रामायण DVD से दिखाई जा रही है, चैनल ने दिया ये जवाब

इसी के साथ अब लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन ने ऐतिहासिक ‘श्रीकृष्णा’ (Shri Krishna) धारावाहिक को दोबारा प्रसारित करने के लिए कहा है। उन्होंने लोगों की लम्बे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए खुद ट्वीट ये जानकारी दी है और कहा कि इस शो को जल्द दूरदर्शन पर दिखाया जाएगा।


हनुमान से लेकर मंथरा और सुग्रीव तक…रामायण ये 7 सितारे दुनिया को कह चुके हैं अलविदा, जानें इनके बारे में

दूरदर्शन ने ट्वीट कर कहा, ‘खुशखबरी हमारे दर्शकों के लिए। जल्द आ रहा है ‘श्रीकृष्णा’ (Shri Krishna) डीडी नेशनल पर।’ इस ट्वीट में इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि ये शो कब से टेलीकास्ट होगा और उसका समय क्या होगा। इतना जरूर है कि इस ट्वीट ने प्रशंसकों के चेहरे पर मुस्कान जरूर ला दी है।

‘श्रीकृष्णा’ सीरियल की वापसी के पीछे दूरदर्शन की बढ़ती टीआरपी भी वजह हो सकती है। दरअसल, लॉकडाउन के दौरान सीरियल्स की शूटिंग बंद हो गई है जिसकी वजह से सभी चैनल अपने पुराने सीरियल्स का दोबारा प्रसारण कर रहे हैं। ऐसे में दूरदर्शन ने अपने सबसे लोकप्रिय धारावाहिक ‘रामायण‘ और ‘महाभारत’ को टेलीकास्ट किया।

रामायण के ज्ञान को लेकर सोनाक्षी सिन्हा पर की थी टिप्पणी, मुकेश खन्ना को शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया करारा जवाब

बता दें कि ‘श्रीकृष्णा’ (Shri Krishna) धारावाहिक पहली बार 1993 में प्रसारित हुआ था। ये शो 1996 तक चला। इस सीरियल का निर्देशन रामानंद सागर ने किया था। जिसमें श्रीकृष्ण की लीलाएं दिखाई गई थीं। श्रीकृष्ण की युवावस्था का किरदार इसमें अभिनेता स्वप्निल जोशी ने निभाया था। बाद में इस रोल को सर्वदमन डी बनर्जी ने निभाया। दोनों श्रीकृष्ण के रोल की वजह से काफी मशहूर हो गए थे।


रामायण के बाद अब दूरदर्शन पर उत्तर रामायण की वापसी

महाभारत में अहम किरदारों को निभाने वाले कलाकार आजकल क्या कर रहे हैं, यहां जानिए

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)