आगरा : बजरंग दल नेता ने निगम अधिकारी से की बदसलूकी, कर्मचारियों ने दौड़ा-दौड़ा कर कूटा

  • Follow Newsd Hindi On  
आगरा : बजरंग दल नेता गोविंद पाराशर ने निगम अधिकारी से की बदसलूकी, कर्मचारियों ने दौड़ा-दौड़ा कर कूटा Agra Bajrang Dal leader Govind Parashar thrashed | Newsd - Hindi News

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को नगर निगम कर्मचारियों और हिंदूवादी संगठन के लोगों में टकराव देखने को मिला। कर्मचारियों का आरोप है कि राष्ट्रीय बजरंग दल के महानगर अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने एक अधिकारी से बदसलूकी की। इससे नगर निगम कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद कर्मचारियों ने पुलिस से छुड़ाकर बजरंग दल नेता को जमकर पीटा। इसके बाद एमजी रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने समझा-बुझाकर आक्रोशित कर्मचारियों को शांत कराया। इसके बाद जाम खुल सका।

इसलिए भड़का गुस्सा

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर को ताजगंज के धांधूपुरा में नगर निगम की जमीन को लेकर कर्मचारियों का बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से विवाद हो गया। इसके बाद कार्यकर्ता संगठन के महानगर अध्यक्ष गोविंद पाराशर के साथ नगर निगम आ धमके और ऑफिस में तोड़फोड़ करते हुए सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला के साथ मारपीट की। सूचना मिलते ही हरीपर्वत थाना से पुलिस पहुंच गई। पुलिस गोविंद पाराशर को पकड़कर अपने साथ ले जाने लगी।


तभी नगर निगम के कर्मचारियों ने गोविंद पाराशर को पुलिस से छुड़ा लिया और बीच सड़क पर पिटाई कर दी। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसके बाद भी कर्मचारियों को गुस्सा नहीं थमा तो एमजी रोड पर जाम लगा दिया। कर्मचारी मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। वहीं एमजी रोड पर लगे जाम से हालत खराब हो गए। पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित कर्मचारियों को समझाया और जाम खुलवाया। आगरा पुलिस ने मामले में कार्रवाई की बात कही है।

उप्र : करोड़ों के राशन घोटाले का पदार्फाश, 3 गिरफ्तार


बी चंद्रकला: ‘लेडी सिंघम’ से एक ‘भ्रष्ट’ अधिकारी तक

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)